फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   alegation of scam in paddy buying

धान खरीद में घोटाले का आरोप लगाया

Sun, 31 Jan 2021 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
alegation of scam in paddy buying
धान खरीद में घोटाले का आरोप लगाया
विज्ञापन

अपना दल एस युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की
प्रेसवार्ता में हेमंत चौधरी बोले, सीएम के समक्ष रखेंगे मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। अपना दल एस युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत चौधरी ने डुमरियागंज तहसील में हुई धान खरीद के घोटाले का जिम्मेदार वहां के एक अधिकारी को ठहराते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से रूबरू हुए हेमंत चौधरी ने आरोप लगाया कि डुमरियागंज के अधिकारी घोटाले में स्वयं संलिप्त हैं। बिना उनके शामिल हुए इतना बड़ा घोटाला संभव नहीं है। एक तरफ प्रदेश की योगी और केंद्र की मोदी सरकार किसानों की आय को बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। वहीं, एक अधिकारी ने घोटाला करके सरकार को बदनाम करने का काम किया है। यह बर्दाश्त योग्य नहीं है। इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की सिफारिश की जाएगी और मुख्यमंत्री के समक्ष मामले को रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित के लिए कार्य कर रही है। सरकार सिंचाई व्यवस्था में सुधार के साथ खरीद व्यवस्था को बेहतर बनाकर किसानों को सीधा लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। मगर डुमरियागंज तहसील में धान खरीद में जो घोटाला सामने आया है, वह सरकार की छवि को धूमिल करने वाला है। एक अधिकारी की आईडी हैक होती है। एक ही परिवार के तीन लोग केंद्र प्रभारी बना दिए जाते हैं। कम जोत वाले किसानों को सैकड़ों बीघे का मालिक बनाकर सैकड़ों क्विंटल धान कागज में खरीद लिया जाता है और इस बात की जानकारी अधिकारी को नहीं है। यह कैसे संभव है। इसमें बिना जिम्मेदार के मिले इतनी बड़ी गड़बड़ी नहीं हो सकती है। सब कुछ एक प्लान के तहत किया गया है। पर जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके लिए ऊपर तक लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत की 45 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव
प्रेस कांफ्रेंस में बोले अपना दल एस के राष्ट्रीय महासचिव सदस्य अजय प्रताप सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। अपना दल एस जिले के सभी 45 जिला पंचायत के वार्डों में चुनाव लड़ेगी। पार्टी अपने झंडे पर चुनाव लड़ाएगी। ये बातें अपना दल एस के राष्ट्रीय महासचिव व पशुधन विकास बोर्ड के सदस्य अजय प्रताप सिंह ने कहीं। वह रविवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अपना दल एस पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी है। जिला पंचायत चुनाव के सभी 45 सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ाने जा रही है। इसके लिए हर सीट पर एक हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया था। इसमें अब तक 28 हजार सदस्य बनाए जा चुके हैं। 15 फरवरी तक पार्टी सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा कर लेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें जिले का प्रभारी बनाया गया है। ताकि हर सीट पर पार्टी जीत दर्ज करे। इसके लिए पार्टी की बैठक लगातार चल रही है। चुनाव प्रचार पार्टी पूरी मेहनत से करेगी। गोशाला की अव्यवस्था के सवाल पर उन्होंने कहा कि गोशाला में पशुओं को चारा और उनके नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करके उपचार करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। अगर कहीं कोई दिक्कत है या फिर अव्यवस्था है तो जांच की जाएगी। खामी मिलने पर जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed