फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Aganbadi rashan

अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन बांटेंगी समूह की महिलाएं

Mon, 09 Nov 2020 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Aganbadi rashan
आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन बांटेंगी समूह की महिलाएं
विज्ञापन

ग्राम पंचायत जोगिया में सीडीओ की अगुवाई में हुआ शुभारंभ
समूह की ओर से तैयार राशन किट का हुआ वितरण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर ड्राई राशन का वितरण राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से किया जाएगा। शुभारंभ सोमवार को ग्राम पंचायत जोगिया स्थित दो आंगनबाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों के लिए मां शक्ति आजीविका स्वयं सहायता समूह की ओर से तैयार ड्राई राशन किट वितरण हुआ।

जोगिया में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ पुलकित गर्ग ने किया। आंगनबाड़ी केंद्र प्रथम पर 117 और द्वितीय पर 119 लाभार्थी थे, जिन्हें राशन किट तैयार कर वितरित किया गया। सीडीओ ने तैयार किए गए किट का निरीक्षण किया। किट भरने के लिए उपयोग किये जाने वाले सामग्रियों की भी जांच-पड़ताल की। सीडीओ ने कहा कि इससे महिलाओं में स्वावलंबन के साथ-साथ आर्थिक आत्म निर्भरता बढ़ेगी। जिले में 208 समूहों की ओर से अनाज का उठान कर वितरण के लिए पैकेट दिया गया। इसके तहत चावल, गेहूं और दाल का निर्धारित मात्रा में वितरण किया जा रहा है। उपायुक्त स्वत: रोजगार शेषमणि सिंह ने बताया कि दीपावली के पूर्व वितरण कार्य पूरा कराना है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों के वितरण के लिए गेहूं का 10280.77 क्विंटल और चावल का 2809.85 क्विंटल आवंटन प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed