फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Afternoon covered and clouds flew away without rain

Siddharthnagar News: दोपहर बाद छाए और बिना बरसे ही उड़ गए बादल

Mon, 31 Jul 2023 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 31 Jul 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Afternoon covered and clouds flew away without rain
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम मिश्रौलिया में भीषण गर्मी से बेहाल स्कूली बच्चे सरकारी ट्यूबल
सिद्धार्थनगर। जिले में सोमवार को लगातार चौथे दिन बादल छाए और बिन बरसे ही उड़ गए। शहर में दोपहर बाद बादल छाए और हर दिन की तरह रिमझिम फुहारों के बाद ही बादल धोखा दे गए। बारिश नहीं हुई तो शाम को फिर गर्मी और उमस शुरू हो गई।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को बारिश रिकॉर्ड नहीं किया गया। सुबह धूप हुई तो दिन के तापमान में वृद्धि हुई है। अधिकतम तापमान 37.5 एवं न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। बंगाल की खाड़ी से नमी भरी पूर्वा हवाएं आई तो गर्मी और उमस का मौसम बन गया। बारिश नहीं होने से खेतों में फसल सूख रही है और किसानों की चिंता बढ़ी हुई है।
विज्ञापन

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तीन अगस्त को इस तरह रुक रुककर कहीं कहीं बारिश होने का पूर्वानुमान है। उसके बाद मानसून द्रोणी को हिमालय की तलहटी की ओर खिसकने की संभावना है। मानसून द्रोणी के स्थान बदलने से सिद्धार्थनगर सहित नेपाल की तराई में बारिश की संभावना बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed