{"_id":"6012ec058ebc3e33621b57d5","slug":"advocates-sent-a-letter-to-the-prime-minister-after-boycotting-the-work-siddharthnagar-news-gkp382576019","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यबहिष्कार कर अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यबहिष्कार कर अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्य बहिष्कार कर अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र
जीएसटी में विभिन्न संशोधनों और नए निर्देश के विरुद्ध कर रहे आंदोलन
कहा, समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो आंदोलन जारी रहेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जीएसटी अधिनियम में प्रतिदिन हो रहे विभिन्न संशोधनों एवं नए नोटिफिकेशन (निर्देश) से नाराज अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर प्रधानमंत्री को पत्र भेजा। टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि समस्याओं का जल्द निस्तारण नहीं हुआ तो आंदोलन जारी रहेगा।
कार्य बहिष्कार कर अधिवक्ताओं ने वाणिज्यकर कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। वरिष्ठ अधिवक्ता नंदलाल अग्रवाल, एचएन द्विवेदी, प्रह्लाद जायसवाल, रामकृष्ण गोपाल श्रीवास्तव ने कहा कि जीएसटी अधिनियम की धारा 109 के तहत अभिकरण का गठन किया जाए जो वैट अधिनियम के तहत वर्तमान में कार्यरत सभी वाणिज्यकर पीठों को जीएसटी की द्वितीय अपील सुनने का अधिकार प्रदान किया जाए। धरना के बाद प्रधानमंत्री को संबोधित 20 बिंदुओं संबंधी पत्रक वाणिज्यकर अधिकारी को सौंपकर निदान की मांग की गई। इस दौरान आरके सिंह, बीएन अग्रहरि, अतुल श्रीवास्तव, अमित त्रिपाठी, महामंत्री शांतनु कुमार दुबे, रिपुंजय सहाय, अजय जायसवाल, नवीन ज्योति वर्मा, रम्मी श्रीवास्तव, संदीप द्विवेदी, दीपक दुबे, संजय यादव, विपिन कुमार त्रिपाठी, रवि दुबे आदि मौजूद रहे।