फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   adulterated liquor manufacturing gang busted in Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर: नकली शराब बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरकारी ठेके से बरामद हुई मिलावटी शराब, पांच गिरफ्तार

Mon, 02 May 2022 04:39 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। 
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।  Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 02 May 2022 04:39 PM IST
सार

ढक्कन और नकली क्यूआर कोड लगाकर ठेके पर मिलावटी शराब बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। निशानदेही पर एक सरकारी शराब के ठेके पर छापा मारकर मिलावटी शराब बरामद की गई।

विज्ञापन
adulterated liquor manufacturing gang busted in Siddharthnagar
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ढक्कन और नकली क्यूआर कोड लगाकर ठेके पर मिलावटी शराब बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। जिसके पांच सदस्य रविवार रात ढेबरुआ पुलिस और सर्विलांस टीम के हत्थे चढ़ गए। टीम ने उन्हें क्षेत्र के मुहचोरवा घाट से दबोचा। उनकी निशानदेही पर इटवा क्षेत्र के एक सरकारी शराब के ठेके पर छापा मारकर मिलावटी शराब बरामद की गई। पूछताछ के बाद पांचों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि यह गिरोह काफी समय से इस कार्य में लिप्त था। गिरोह के तार कहां से जुड़े हैं, यह भी जांच की जा रही है। पुलिस लांइस सभागार में सोमवार को एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने कहा कि अवैध शराब के धंधे को रोकने के लिए पुलिस टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। रविवार रात में ढेबरुआ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग नकली शराब बनाकर बेचने का कार्य कर रहे हैं। सूचना को संज्ञान में लेते हुए एसओ ढेबरुआ जीवन त्रिपाठी, सर्विलांस प्रभारी अमित कुमार की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के मुहचोरवा घाट के पास से चेकिंग के दौरान पांच लोगों को पकड़ा। 
विज्ञापन


उनके कब्जे से अवैध शराब व विभिन्न ब्रांड के 7921 ढक्कन बरामद किए गए। उनकी निशानदेही पर इटवा थाना क्षेत्र के विदेशी मदिरा की दुकान पटखौली नंबर एक पर छापा मारा गया, जहां भारी मात्रा में नकली क्यूआर कोड व नकली ढक्कन लगी हुईं शराब की बोतलें मिलीं। एसपी ने शराब पकड़ने वाली टीम को 20 हजार रुपये इनाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए गिरोह के सदस्य
सुरेंद्र चौबे निवासी गौरा पधगोती थाना इटवा, योगेश जायसवाल निवासी राजधाट बर्फखाना थाना राजघाट जनपद गोरखपुर, गोपाल जायसवाल निवासी गौरा बाजार थाना इटावा, विपुल श्रीवास्तव उर्फ जितेंद्र निवासी लाल फरेंदिया थाना महुली जनपद संतकबीर नगर, ध्रुव कुमार गौतम उर्फ अंगद निवासी मधुकरपुर थाना इटवा जनपद के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed