{"_id":"67928fc70cb873bd370d1214","slug":"administrations-bulldozer-runs-on-illegal-encroachment-of-pokharas-land-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-131244-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पोखरे की भूमि पर अवैध कब्जा चला प्रशासन का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पोखरे की भूमि पर अवैध कब्जा चला प्रशासन का बुलडोजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नगर पालिका सिद्धार्थनगर के थरौली में स्थित पोखरे के भीट पर हो रहे अवैध निर्माण कार्य को प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार सुबह रोकवा दिया, लेकिन कब्जा करने वाले मान नहीं रहे थे। इसके बाद शाम को नायब तहसीलदार की अगुवाई में बुलडोजर चलवाकर कब्जा मुक्त करा दिया गया।
साथ ही चेतावनी दी गई कि दोबारा निर्माण करने की कोशिश की तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नायब तहसील विजय कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक नगर के थरौली में स्थित गाटा जो पोखरे से सटा हुआ है, वह सरकारी अभिलेख खतौनी में भीटे के खाते की भूमि दर्ज है। उक्त भूमि पर कुछ लोग निर्माण करने की कोशिश कर रहे थे।
जिसे प्रशासन की टीम ने रोकवा दिया था। बृहस्पतिवार सुबह फिर निर्माण की जानकारी मिली, जिसे मौके पर पहुंचकर टीम ने रोकवाया, लेकिन शाम को फिर निर्माण शुरू होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
इसके बाद एसडीएम कल्याण सिंह मौर्य के आदेश पर राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद उक्त भीटे की भूमि पर तीरथ, हरिनारायण, धनेश द्वारा किए जा रहे अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर चलवाकर हटवाया गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर दोबारा कोई कब्जा करते हुए पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।स