{"_id":"628fbef3dad3613d55233bb5","slug":"administration-s-bulldozer-on-encroachment-siddharthnagar-news-gkp4382475137","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
विज्ञापन
बढ़नी के रेलवे स्टेशन रोड़ पर अतिक्रमण हटाती जेसीबी। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
बढ़नी। एसडीएम शोहरतगढ़ की अगुवाई में राजस्व, पुलिस और नगर पंचायत की टीम ने बृहस्पतिवार को कब्जा हटाने के लिए बढ़नी में अभियान चलाया। सरकारी भूमि पर हुए कब्जे पर बुलडोजर चलवाकर निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। दोबारा ऐसा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
बढ़नी कस्बे में सुबह 10 बजे एसडीएम शोहरतगढ़ उत्कर्ष श्रीवास्तव, सीओ हरिश्चंद्र, अधिशासी अधिकारी अतुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ में स्टेशन रोड होते हुए नेपाल जाने वाली सड़क पर तथा गोला बाजार में नाली के ऊपर से अतिक्रमण हटवाया गया। कुछ गुमटियों आदि को कब्जे में ले लिया गया।
अधिशासी अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले ही मुनादी कराई जा रही है। चट्टी बाजार सब्जी मंडी में अन्य जगहों पर भी बता दिया गया है। अगर किसी भी प्रकार का कोई अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। यह अभियान इसी प्रकार से लगातार रहेगा। राजस्व, नगर पंचायत तथा पुलिस विभाग के लोगों की टीम बनाकर अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान ढेबरुआ के थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी, चौकी इंचार्ज बढ़नी बृजेश सिंह आदि मौजूद रहे।