फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   administrater appled for voting

गली-मोहल्ले में वोट देने की अपील कर रहा प्रशासन

Fri, 11 Feb 2022 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
administrater appled for voting
गली-मोहल्ले में वोट देने की अपील कर रहा प्रशासन
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लाउडस्पीकर से कर रहे जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन ने जागरुकता अभियान शुरू किया है। चुनाव आयोग की सख्ती के कारण पहले की तरह शोर नहीं है, बल्कि पुलिस प्रशासन के वाहन से लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
ब्लॉक प्रशासन पिछले एक सप्ताह से गांव-गांव टेंपो पर लाउडस्पीकर बांधकर गली-मोहल्ले में वोटर तक दस्तक दे रहा है। लाउडस्पीकर पर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने वाले विभिन्न स्लोगन व आकर्षक उद्बोधन को रिकॉर्ड पर बजाया जा रहा है, जिसमें मुख्य रूप से जागो मतदाता जागो, मतदान जरूर करें, मतदान सबका है अधिकार जैसे स्लोगन शामिल हैं। ब्लॉक प्रशासन का प्रचार टेंपो गांव में लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र भी बना हुआ है।
विज्ञापन

इस संबंध में बीडीओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने व लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर प्रचार टेंपो से गांव-गांव में जागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। ऐसे गांव और उन मतदान केंद्रों पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। जहां पर वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत काफी कम था। प्रचार वाहन के साथ समूह की महिलाएं भी अभियान चलाकर गांव-गांव में महिलाओं और सभी लोगों को तीन मार्च को होने वाले मतदान के प्रति जागरूक करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed