फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Accused of cutting and plowing the plants on the cemetery land

Siddharthnagar News: कब्रिस्तान की जमीन पर लगे पौधों को काटकर जोताई कराने का आरोप

Thu, 13 Jul 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 13 Jul 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Accused of cutting and plowing the plants on the cemetery land
सिद्धार्थनगर। जोगिया विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत नकाही टोला नौतला सरपतहा में पिछले वर्ष ग्राम प्रधान द्वारा क़ब्रिस्तान की जमीन पर लगाए गए पौधों को गांव के दो व्यक्तियों ने कटवाकर जमीन पर जोताई करवा दी। ग्राम प्रधान ने शोहरतगढ़ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। नकाही के ग्राम प्रधान डब्लू चौधरी ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि गांव के क़ब्रिस्तान जमीन पर पौधरोपण किया गया था। पौधों का विकास तेजी से हो रहा था। गांव के बगल बरैनिया गांव निवासी मो. ऊमर व सदर ने सहयोगियों के साथ बुधवार रात में क़ब्रिस्तान जमीन पर लगे पौधों को कटवा दिया और रात में ही पौधों का निशान मिटाने के लिए जमीन की जोताई करवा दी। जानकारी होने पर पहुंचकर जब विरोध किया तो लोगों ने अपशब्द कहने लगे और धमकी देते हुए भाग जाने लिए कहने लगे। डायल 112 को सूचना दिया मौके पर 112 पहुंचकर कार्य बन्द करवा दिया है। इस संबंध थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने बताया कि मामले में तहरीर ग्राम प्रधान ने दिया है। मौके की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed