{"_id":"6a57e04db1d47366b60e0edf","slug":"accused-of-bailing-land-with-fake-aadhaar-card-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-161334-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: फर्जी आधार कार्ड से जमीन का बैनामा करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: फर्जी आधार कार्ड से जमीन का बैनामा करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
Thu, 16 Jul 2026 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। न्यायालय के आदेश पर शोहरतगढ़ थाने में पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड से जमीन का बैनामा कर धोखाधड़ी करने के आरोप में दुर्गेश पांडेय, आशीष कुमार निवासी मिल काॅलोनी बढ़नी, हमीदुल्लाह निवासी थाना ढेबरुआ के जियाभरी एवं राजेश कुमार यादव थाना शोहरतगढ़ के परिगवा निवासी के विरुद्ध धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है। लढेबरुआ थाना क्षेत्र के जियाभारी गांव निवासी साफिया खातून ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया कि 21 अक्तूबर 2023 को उन्होंने मुड़िला देहात में एक जमीन का बैनामा पांच लाख रुपये में कराया था। पूरा पैसा चेक से दिया गया। बाद में जब वह जमीन पर कब्जा लेने पहुंचीं तो विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। जांच करने पर पता चला कि बैनामा फर्जी आधार कार्ड के आधार पर कराया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि दुर्गेश कुमार उर्फ दुर्गेश पांडेय और आशीष कुमार ने साजिश के तहत धोखाधड़ी की। बैनामा के दौरान दुर्गेश के स्थान पर आशीष ने खुद को दुर्गेश बताकर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए तथा फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल किया। संवाद
विज्ञापन