{"_id":"5720f7064f1c1b0a61a91d9e","slug":"accountant-union-has-mobilized-against-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल संघ डीएम के खिलाफ लामबंद हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल संघ डीएम के खिलाफ लामबंद हुआ
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 27 Apr 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
नौगढ़ तहसील में लेखपालों की बैठक को संबोधित करते पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व लेखपाल संघ ने जिलाधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोला दिया है। बुधवार को जिला कार्यकारिणी ने बैठक कर डीएम पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। लेखपालों ने चेतावनी दी कि डीएम अपने रवैए में सुधार नहीं लाते तो संघ प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा।
इस संबंध में ज्ञापन भी डीएम को सौंप दिया है। बैठक में मंडलीय मंत्री लालकृष्ण प्रताप श्रीवास्तव ने कहा कि निजी अनुरोध, गंभीर रूप से बीमार, पारस्परिक स्थानांतरण के प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में डीएम रुचि नहीं दिखा रहे। समय से वेतन नहीं मिल रहा। बिना कारण लेखपालों को प्रताड़ित किया जा रहा है।
शोहरतगढ़ में तहसील दिवस की घटना इसका प्रमाण है। डीएम की डांट के कारण रजिस्ट्रार कानूनगो विजय कुमार गुप्ता की तबीयत बिगड़ गई थी। लगातार उत्पीड़नात्मक कार्य किए जा रहे हैं। संघ इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन
अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि लंबित मांगों को पूरा करते हुए जिलाधिकारी अपने रवैए में सुधार नहीं लाते तो संघ जिलाधिकारी कार्यालय के घेराव के साथ व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकरन गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष देवानंद, तीरथ प्रसाद, रामसमुझ, रामदेव यादव, सुधीर श्रीवास्तव, श्यामनाथ, अरुण श्रीवास्तव, नजमुल हसन, श्रीराम चौरसिया, हरिश्चंद्र, सोमई प्रसाद, मोतीम अहमद, जगदीश यादव, सुनील श्रीवास्तव, विनय पांडेय, राजेश, बृजेश त्रिपाठी, देवेंद्र श्रीवास्तव, सुरेंद्र भारती, वीर विक्रम चौधरी, रामबालक मिश्र, भोला चौधरी, रमेश पाठक, सुरेंद्र चौरसिया, दिनेश गौड़ आदि मौजूद रहे।