फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   AAP MLA set up a chaupal

आप कार्यकर्ताओं ने पार्टी की उपलब्धियों से कराया रूबरू

Mon, 11 Jan 2021 09:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
AAP MLA set up a chaupal
आप विधायक ने लगाई चौपाल
विज्ञापन

डुमरियागंज क्षेत्र में जनता की सुनीं समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। मॉडल टाउन (दिल्ली) से आप विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी की अगुवाई में सोमवार को डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के बनगवां नानकार, सरोथर और गालापुर में चौपाल लगाई गई। इसमें लोगों को दिल्ली मॉडल से अवगत कराया गया और जनसमस्याओं को भी सुना गया।

विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार के द्वारा किए गए एतिहासिक कार्यों से उत्तर प्रदेश की जनता प्रभावित हैं। लोग लगातार आप से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश की योगी सरकार हर मामले में विफल है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रवक्ता इंजी. इमरान लतीफ ने कहा दिल्ली की तरह उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश की जनता भी फ्री बिजली, अच्छे स्कूल, अच्छे अस्पताल, महिलाओं की सुरक्षा, नौजवानों के लिए रोजगार चाहती है। इस कारण यूपी में आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। इमरान लतीफ ने कहा कि डुमरियागंज क्षेत्र में विद्युत विभाग की ओर से की जा रही अनियमितताओं के विरोध में पार्टी जोरदार प्रदर्शन दर्ज कराएगी। चौपाल को जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष इरम रिजवी, मोहम्मद अमीन आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान सुरेंद्र तिवारी, संदीप मिश्र, विपिन सागर, रामनाथ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed