{"_id":"60523b9b8ebc3e8ca5340cf9","slug":"aam-aadmi-party-performance-siddharthnagar-news-gkp3887434175","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधन अधिनियम के विरुद्ध आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधन अधिनियम के विरुद्ध आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में डीएम को मांगपत्र सौंपने पहुंचे आप कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
संशोधन अधिनियम के विरुद्ध आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन
कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यकर्ताओं ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
दिल्ली सरकार को कमजोर करने की भाजपा की साजिश : आप जिलाध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की तरफ से संसद में पेश की गई राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र संशोधन अधिनियम 2021 के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार संसद में बिल लाकर चुनी हुई दिल्ली सरकार को कमजोर करने की साजिश कर रही है। इस बिल के पास होने के बाद एलजी के पास सभी शक्तियां हो जाएंगी और दिल्ली सरकार के सभी प्रस्तावों को लागू करने का फैसला उनकी मेहरबानी पर होगा। दिल्ली विधानसभा के बाद एमसीडी उपचुनाव में एक भी सीट नहीं मिलने से हताश भाजपा ने विकास कार्य ठप करने के उद्देश्य से ऐसा कदम उठाया है। दिल्ली के अंदर मोहल्ला क्लीनिक बनाने के प्रस्ताव पर कई साल तक देर किया गया। सीसीटीवी कैमरा की फाइल एलजी हाउस में पड़ी रही। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सत्येंद्र जैन और गोपाल राय उस फाइल को मंजूरी दिलाने के लिए एलजी हाउस में दिन-रात बैठे रहे। आज एक बार फिर वही परिस्थिति दिल्ली के अंदर पैदा करने की साजिश की जा रही है। कार्यक्रम में महासचिव मोहम्मद अमीन संगठन मंत्री विपिन कुमार सागर, डॉ. पवन कुमार गिरी, एडवोकेट सुमिरन कुमार जिला सचिव मोहम्मद सुफियान, राधेश्याम चौधरी, शैलेश गौतम, नरसिंह गौतम, सहदेव पासी, निजामुद्दीन सिद्दीकी, सुभाष चंद्र आर्य आदि मौजूद रहे।