{"_id":"69962c804fa283fbee05b2ac","slug":"aadhaar-services-accessible-at-post-offices-new-aadhaar-enrolment-free-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-153720-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: डाकघर में आधार सेवाएं सुलभ, नया आधार नामांकन मुफ्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: डाकघर में आधार सेवाएं सुलभ, नया आधार नामांकन मुफ्त
Thu, 19 Feb 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
प्रत्येक शनिवार को डाकघरों में आधार नामांकन और अपडेशन का विशेष अभियान, ग्राहकों को मिल रही बेहतर सुविधा
भारतभारी। अब चाहे नया आधार कार्ड बनवाना हो या आधार डाटा में संशोधन करवा हो या आधार में फोटो, बॉयोमेट्रिक अपडेट करवाना हो, डाक विभाग ने इसे काफी आसान कर दिया है। डुमरियागंज डाकघर में सभी प्रकार की आधार सेवाएं उपलब्ध है, जहां नया आधार नामांकन बिल्कुल निशुल्क है।
वहीं, मोबाइल नंबर अपडेट या त्रुटि संशोधन के लिए मात्र 75 रुपये का शुल्क है। बॉयोमेट्रिक अपडेट के लिए रुपये 125 का शुल्क निर्धारित है। विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, पढ़ाई, रोजगार, बैंकिंग सभी में आधार एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आधार की अनिवार्यता व उपयोगिता बढ़ने से इसकी महत्ता और भी बढ़ गई है। आधार कार्ड में जहां ज्यादातर लोगों का फोटो पुराना है। वहीं कई लोगों के मोबाइल नंबर बदल गए हैं, कुछ का फिंगरप्रिंट प्रॉपर अपडेट नहीं है। ऐसे में लोगों को ढेरों समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, पर अब चिंता की बात नहीं है।
डुमरियागंज डाकघर में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नए आधार बन रहे हैं और आवश्यक संशोधन, मोबाइल लिंकिंग और फिंगरप्रिंट अपडेट किया जा रहा है। बस्ती मंडल के डाक अधीक्षक एमएम हुसैन ने कहा कि डाक विभाग नागरिक केंद्रित सेवाओं को आम जन के बीच मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। क्षेत्र के लोगों की परेशानियों के मद्देनजर डाकघरों में प्रत्येक शनिवार को विशेष कैंपों का आयोजन हो रहा है, जिसकी मंडल और क्षेत्रीय स्तर पर सघन निगरानी की जा रही है। इस दौरान ग्राहकों को बेहतर आधार सुविधाओं के साथ-साथ डाक विभाग की योजनाओं के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।