{"_id":"69b1bff2870fd9656607ff8d","slug":"a-young-man-harassed-by-his-mother-in-law-and-brother-in-law-committed-suicide-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-154838-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सास और साले की प्रताड़ना से आहत युवक ने कर ली खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सास और साले की प्रताड़ना से आहत युवक ने कर ली खुदकुशी
Thu, 12 Mar 2026 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर 14 में मंगलवार की रात युवक ने सास और साले की प्रताड़ना से तंग आकर घर में फंदे से लटक कर जान दे दी। मृतक के भाई के मुताबिक, पत्नी के प्रसव के बाद मायके से अपने घर लाने के लिए युवक ससुराल वालों से विदाई करने के लिए बार-बार कह रहा था। मगर पत्नी की विदाई ना होने से वह काफी परेशान था। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई की तहरीर पर ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
जानकारी के अनुसार, डुमरियागंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 कृष्णा नगर निवासी अबराक (30) मंगलवार की रात खाना खाकर कर अपने कमरे में सोने के लिए चला गया था। बुधवार को भोर में परिजन सहरी खाने के लिए जगाने गए तो देखा भाई फंदे पर लटक रहा था। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई और रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग भी उसके घर आ गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर थाने ले आई।
मृतक के भाई शमशाद ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि उसका भाई अपने साले और सांस की प्रताड़ना से काफी आहत था। एक साल पहले उसके भाई की शादी भवानीगंज थाना क्षेत्र के वासा दरगाह गांव निवासी बब्बन की बेटी हुदा से हुई थी। शादी के बाद हुदा एक दो बार ही अपने ससुराल आई थी। इसके बाद वह अपने मायके में ही रहने की जिद करने लगी थी। करीब तीन माह पहले मामला आगे बढ़ने पर हुदा के भाई और उसकी मां और भाई के बीच सुलह-समझौता हुआ था। जिसके बाद हुदा अपने घर वासा दरगाह रहने चली गई थी और भाई मुंबई कमाने चला गया था।
विज्ञापन
आरोप है कि भाई के सास ने मुंबई फोन करके उसे घर बुलाया था बोली थी कि उसकी पत्नी की डिलीवरी होने वाली है इसके बाद उसका भाई मुंबई से घर आ गया। बेवा स्थित एक अस्पताल में भर्ती करवाया था, जहां डिलीवरी होने के बाद वह पत्नी को अपने घर लाने की तैयारी में था। लेकिन उसकी सास और साले ने उससे झगड़ा कर खुद को अपने साथ वासा दरगाह लेकर चले गए थे। मंगलवार की शाम मायूस होकर डुमरियागंज अपने घर आया था।
आरोप है कि पूछने पर भाई अबराक ने बताया कि उसकी सास और साले ने उसके साथ लड़ाई की है और बेटे व पत्नी को साथ नहीं भेजने के लिए भी कहा है। इसी बात से दुखी होकर अबराक रात में खाकर अपने कमरे में चला गया था। इसके बाद भर में सहरी खाने के लिए जगाने के दौरान परिजनों को कमरे में फंदे पर लटकती उसकी लाश मिली।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अपराध सत्येव प्रसाद ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।