{"_id":"65e618fc36902700be045be4","slug":"a-unique-combination-of-modernity-and-art-will-be-seen-at-the-railway-station-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-113795-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रेलवे स्टेशन पर दिखेगा आधुनिकता और कला का अनुपम संयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रेलवे स्टेशन पर दिखेगा आधुनिकता और कला का अनुपम संयोग
Tue, 05 Mar 2024 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 05 Mar 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अमृत भारत योजना के तहत सिद्धार्थनगर और बढ़नी में बन रहे रेलवे स्टेशन पर आधुनिकता और कला संस्कृति का अनुपम संंगम देखने को मिलेगा। सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन का 11 करोड़ 18 लाख से और बढ़नी रेलवे स्टेशन का 15 करोड़ पांच लाख से कायाकल्प किया जा रहा है।
प्रतिदिन सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन से 3200 और बढ़नी स्टेशन से करीब 3100 यात्रा करने वालों यात्रियों की हर तरह की सुविधाओं का नए स्टेशन में ख्याल रखा जाएगा। नया स्टेशन लिफ्ट, ठहरने के लिए वातानुकूलित प्रतिक्षालय, आधुनिक शौचालय आदि से युक्त होगा।
बता दें कि पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 554 रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल शिलान्यास किया था। इसमें सिद्धार्थनगर और बढ़नी स्टेशन भी शामिल थे। दोनों स्टेशनों को अमृत भारत योजना के तहत बनाया जा रहा है। सिद्धार्थनगर और बढ़नी दोनों रेलवे स्टेशन को आधुनिक स्टेशन के रूप में बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन होगा हाईटेक
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के गोंडा-गोरखपुर लूप प्रखंड पर स्थित सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना के अंतर्गत 11 करोड़ 18 लाख की लागत से नई सुविधाओं के साथ पुरानी सुविधाओं को अपग्रेड करने का कार्य चल रहा है। योजना के तहत स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के सरकुलेटिंग एरिया का विकास तथा स्थानीय कला एवं संस्कृति को शामिल करते हुए स्टेशन का अपग्रेडेशन किया जाएगा। कला और संस्कृति को आधुनिकता के माले में पिरोया जाएगा। जहां एक तरफ स्टेशन परिसर में फाउंटेन, उन्नत लाइटिंग होगी वहीं भगवान बुद्ध की आशीर्वाद देती हुई मूर्ति यात्रियों को आकर्षित करेगी। पेयजल और ठहरने के लिए सोलर प्लांट, वाटर कूलर, एयर कंडीशनर तथा विभिन्न यात्री सुविधाओं से संबंधित ग्लाेसाइन बोर्ड, एलईडी, स्टेशन नाम पट्टिकाओं तथा वातानुकूलित यात्री प्रतीक्षालय व शौचालय बनाए जाएंगे। वहीं, यात्रियों को दिक्कत न हो इसके लिए दो लिफ्ट भी बनाया जाएगा।
बढ़नी रेलवे स्टेशन एस्केलेटर से युक्त होगा
बढ़नी रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर स्थानीय कला व संस्कृति को दर्शाया जाएगा। इसके साथ ही स्टेशन का सौंदर्यीकरण, प्लेटफार्म सरफेस का अपग्रेडेशन, ट्रेन आवागमन का डिजिटल डिस्प्ले, सुविधाजनक वॉटर हाइड्रेंट, एसी वेटिंगरूम, कोच गाइडेंस, मॉडर्न टॉयलेट, दो लिफ्ट, एक एस्केलेटर बनाए जाएंगे।
प्रतिदिन करते हैं 6300 लोग यात्रा
सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन से रोजाना 3200 लोग ट्रेन पकड़ते हैं। यहां से प्रतिदिन तीन जोड़ी एक्सप्रेस टेनें, छह जोड़ी साप्ताहिक ट्रेनें और चार सवारी गाड़ियों का संचालन होता है। वहीं, बढ़नी रेलवे स्टेशन से रोजाना 3100 लोग यात्रा करते हैं। दोनों स्टेशनों का कायाकल्प होने से यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।
अमृत भारत योजना के तहत तैयार हो रहा स्टेशन आधुनिकता और कला दोनों का संगम होगा। यात्रियों की हर सुविधा से लैस होगा।
-डीके उपाध्याय, स्टेशन मास्टर
पूर्ण रूप से कार्य 2024-25 वित्तीय वर्ष में पूर्ण होने की संभावना है, क्योंकि यह बड़ा कार्य है। फिक्स डेट नहीं बताया जा सकता है।
-सुमित वत्स, डिप्टी चीफ इंजीनियर, गति शक्ति