फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   a old man died to train

ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत

Wed, 31 May 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Wed, 31 May 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
a old man died to train
एक्सीडेंट के बाद ब‌िलखते पर‌िजन
शोहरतगढ़। अहिरौली रेलवे स्टेशन के आउटर सिगनल के पास बुधवार की सुबह 60 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची चिल्हिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक जोगिया कोतवाली क्षेत्र के पलिया टेकधर गांव का निवासी है और वह दो दिन पूर्व अपने घर से लापता हो गया था।      
विज्ञापन

चिल्हिया थाना क्षेत्र में अहिरौली आउटर सिगनल के पास बुधवार की सुबह जोगिया कोतवाली के पलिया टेकधर गांव निवासी थाना भूलन (60) की लाश दो भाग में कटी हुई लोगों ने देखी। इसकी सूचना चिल्हिया पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची चिल्हिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान करवाई। दुर्घटना की जानकारी परिजनों को दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के भाई रामसेवक ने बताया कि दो दिन से मृतक भूलन घर से गायब था। काफी खोजबीन के बाद भी मृतक भूलन का कोई पता नहीं चला। 
विज्ञापन

इस संबंध में चिल्हिया थाना एसओ एसके सरोज ने बताया कि मृतक भूलन का शरीर ट्रेन से दो हिस्सों में कटकर अहिरौली आउटर के पास पड़ा हुआ था। लोगों की सूचना पर एसआई अरविंद मिश्र को मौके पर भेजकर शव की  शिनाख्त ग्रामीणों से करवाई गई। परिजनों को सूचना देकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed