फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   A farmer died after being struck by lightning in Siddharthnagar

Siddharth Nagar News: बिजली गिरने से चपेट में आकर किसान की मौत, पशुओं के लिए चरी काटने गया था

Sat, 29 Jun 2024 02:29 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 29 Jun 2024 02:29 PM IST
विज्ञापन
A farmer died after being struck by lightning in Siddharthnagar
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

डुमरियागंज थाना क्षेत्र के मालीमैनहा मे शनिवार की सुबह गरज चमक के बीच हो रही मूसलाधार बारिश के दरमियान बिजली गिर गयी ,जिससे उसकी चपेट मे आने से किसान की मौत हो गई। जिस समय बिजली गिरी उस समय किसान अपने खेत से अपने पशुओं के लिए चरी काटने गया था (कृषि कार्य )कर रहा था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, डुमरियागंज नगर क्षेत्र के राजस्व ग्राम मालीमैनहा निवासी पंचम मौर्य पुत्र रामकरण मौर्य (55) शनिवार की  सुबह लगभग 9:40 बजे अपने खेत मे कृषि कार्य कर रहा था, तभी गर्जन के साथ मूसलाधार बारिश होने लगी।
विज्ञापन


जोरदार चमक गर्जन के साथ वहां बिजली गिर गई, जिसके संपर्क में सीधे पंचम मौर्य आ गए। झुलसने की वजह से मौके पर ही उसने मौत हो गई। मृतक किसान के दो पुत्र तथा पांच पुत्रियां हैं। दरअसल, जिस वक्त बिजली गिरी, किसान अपने मवेशियों के लिए अपने ही खेत से चरी घास काटने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर तहसीलदार डुमरियागंज डॉ संतराज सिंह बघेल, नायब तहसीलदार डुमरियागंज महबूब आलम, राजस्व निरीक्षक लालकृष्ण श्रीवास्तव,  लेखपाल राजेश मणि आदि मौके पर पहुंचे तथा मृतक किसान के परिजनों को ढाढस बंधाया तथा गरीब पीड़ित परिवार को शासन की ओर से हर संभव आर्थिक मदद दिलाने का तहसील प्रसाशन ने आश्वासन दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed