{"_id":"71-98675","slug":"Siddhartha-nagar-98675-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयर दुकानदार को गोली मारी, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयर दुकानदार को गोली मारी, मौत
Siddhartha nagar
Updated Wed, 12 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। शहर के बेलइहा चौराहे स्थित बीयर की दुकान में मंगलवार रात युवकों ने मामूली कहासुनी में सेल्समैन को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं सूचना पर डीएम डा. सुरेंद्र और एसपी केके चौधरी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
शोहरतगढ़ के रहने वाले शोएब उर्फ छोटू (22 वर्ष) बेलइहा चौराहे पर स्थित बीयर की दुकान में सेल्समैन का काम करता था। मंगलवार रात करीब सवा नौ रात बाइक सवार शहर के तीन युवक आए और शोएब से बीयर खरीदकर पीने लगे। इस दौरान शोएब और युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद एक युवक ने शोएब को गोली मार दी। शोएब घायल होकर गिर पड़ा। इस दौरान आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को फोन से घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे सीओ और एसओ घायल को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि मृत शोएब का विवाह तीन वर्ष पहले हुआ था। उसके दो वर्ष की एक बेटी है। वर्तमान में शोएब की पत्नी गर्भवती हैं। वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ कांशीराम आवास में रहते थे।