फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Hike in honorarium boosts enthusiasm among outsourced employees

Siddharthnagar News: मानदेय वृद्धि से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का उत्साह बढ़ा

Fri, 04 Sep 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 04 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Hike in honorarium boosts enthusiasm among outsourced employees
इटवा। नगर पंचायत इटवा सभागार में शुक्रवार को आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने सरकार की इस पहल को कर्मचारी हित में महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम बताया। सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए पूर्व मंत्री डॉ. सतीश चंद द्विवेदी ने कहा कि आप सभी सरकारी व्यवस्थाओं की एक अहम कड़ी हैं। प्रदेश के विभिन्न विभागों और स्थानीय निकायों में बड़ी संख्या में कर्मचारी आउटसोर्सिंग के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे कठिन परिस्थितियों में भी पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए मानदेय बढ़ाने और उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम की व्यवस्था शुरू करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इससे कर्मचारियों में नई उम्मीद और उत्साह पैदा हुआ है। सरकार लोगों के हित के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस अवसर पर चेयरमैन विकास जायसवाल, भाजपा नेता कृष्णा मिश्र, अमित दुबे, कन्हैया विश्वकर्मा, प्रमोद कनौजिया, पप्पू उपाध्याय सहित नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, आउटसोर्सिंग कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed