{"_id":"71-97348","slug":"Siddhartha-nagar-97348-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओ समेत पांच पर अभद्रता का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसओ समेत पांच पर अभद्रता का आरोप
Siddhartha nagar
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बांसी। सपा के बांसी विधानसभा अध्यक्ष जवाहर लाल निषाद ने गोल्हौरा थाना प्रभारी और थाने में तैनात चार सिपाहियों पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। उन्होंने की इसकी शिकायत एसपी से कर कार्रवाई की मांग की है।
निषाद ने बताया कि 19 अक्टूबर को लगभग 12 बजे रात रामचन्द्र जायसवाल जो गल्ला के व्यापारी हैं, ने मोबाइल फोन से उन्हें बताया कि गोल्हौरा थाना प्रभारी उनके ट्रकों को अनायास थाना ले जा रहे हैं।
उन्होंने थाने पर पहुंचकर थानाध्यक्ष से कारण जानना चाहा और बताया कि गाड़ी के सारे कागजात जब सभी सही है इसलिए मानवता के आधार पर इनकी गाड़ी छोड़ दी जाए। इस पर थानाध्यक्ष ने मेरी बातों को अनसुना करते हुए मुझसे अभद्र व्यवहार किया। गोल्हौरा थानाध्यक्ष जबसे यहां आये हैं आये दिन ऐसी अनेक घटनायें जिगनिहवां चौराहे पर उनके द्वारा किया गया है जिसमें ग्राम प्रधान अशर्फी के पुरवाघाट स्थित घर में घुस कर घर की तलाशी लेना व अपशब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित भी किया गया था। इस संबंध में उन्होंने पीड़ित के साथ कप्तान से मिल कर अवगत भी कराया था। निषाद ने पुलिस अधीक्षक से ऐसे अमानवीय व्यवहार करने वाले थाना प्रभारी व उनके साथ रहे चार सिपाहियों को तत्काल थाने से हटाने व उनके विरुद्ध जांच की कार्रवाई करने की मांग की है।