फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   एक होकर हक की लड़ाई लड़ेंः श्रीराम

एक होकर हक की लड़ाई लड़ेंः श्रीराम

Mon, 13 Oct 2014 05:30 AM IST
Siddhartha nagar
Siddhartha nagar Updated Mon, 13 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक रविवार को उसका ब्लॉक परिसर में हुई। इसमें संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक के मुख्य अतिथि बस्ती मंडल के मंत्री राधेरमण त्रिपाठी ने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों की मेहनत का परिणाम है कि मंडलीय मंत्रियों को प्रदेश कार्यकारिणी में रखा गया है। अध्यक्षता करते हुए जिला संरक्षक श्रीराम मिश्र ने कहा कि कुछ लोग दूसरे के बहकावे में आकर संगठन को बिगाड़ने का काम रहे हैं। संगठन एकता से है। बिना एकता के कोई कार्य संभव नहीं है। सभी को एक रहकर संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करना चाहिए। तभी हम अपने हक की लड़ाई लड़ सकते हैं। इससे ही अपना अधिकार मिलेगा। अधिकारी मांगों पर ध्यान देंगे।

इस दौरान नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष रूपेश सिंह का लोगों ने स्वागत किया। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष अभय श्रीवास्तव, शिवप्रसाद मिश्र, सुभाष जायसवाल, हरिशंकर सिंह, सुनील कुमार, विश्व वल्लभ त्रिपाठी और दिनेश मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed