फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   पीडी के निरीक्षण में खुली धांधली की पोल

पीडी के निरीक्षण में खुली धांधली की पोल

Fri, 14 Feb 2014 05:44 AM IST
Siddhartha nagar
Siddhartha nagar Updated Fri, 14 Feb 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। खुनियांव विकास खंड के लोहिया गांव जोकईला में विकास कार्यों की जांच गुरुवार को परियोजना निदेशक प्रदीप कुमार पांडेय ने की। यहां सड़क, नाली, शौचालय सहित कई कार्यों में धांधली मिली।
विज्ञापन

जांच के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में सिर्फ शौचालय का काम कराया गया है। बीते वित्तीय वर्ष में आठ कार्य कराए गए थे। बीते वित्तीय वर्ष में कराए गए कार्यों की सूची जब लोगों के सामने पढ़ी गई तो चौंकाने वाली बात सामने आई। इस सूची में प्रथम कार्य श्यामलाल के घर से परासी नाले तक नाली निर्माण बताया गया। इस पर एक स्वर में लोगों ने कहा कि यह कार्य नहीं हुआ है। लोगों के विरोध पर मनरेगा जेई विजेंद्र कुमार ने बताया कि यह कार्य 185 मीटर स्वीकृत है, जिसमें से 142 मीटर कार्य बहरैची के घर से परासी नाले तक कराया गया है। इस नाली निर्माण में जिन मनरेगा मजदूरों के नाम हैं, उनमें से जगदीश और खदेरू ने कहा कि उन्होंने काम नहीं किया है। फर्जी तरीके से नाम डाला गया है।
विज्ञापन

इसी तरह गांव के कुएं के जीर्णोद्धार पर 22,732 रुपये खर्च दिखाया गया है, जो नहीं दिखता। ग्राम सभा में 24 स्ट्रीट लाइट्स लगाई गई हैं, जो खराब पड़ी हैं। ग्रामीण लालजी ने पीडी को बताया कि एक ही सङ़क पर दो बार नाम बदलकर भुगतान लिया गया है। जेठू के घर से पश्चिम परासी नाले तक मिट्टी कार्य और विशंभर के घर से परासी नाले तक मिट्टी कार्य हुआ है। दोनों काम एक ही सड़क पर हुआ है। इसी तरह प्राथमिक स्कूल के बगल बनाई गई पुलिया की भी जांच की मांग लोगों ने की। लोगों ने कहा कि सागर के खेत से गुड्डू के मशीन तक 270 मीटर मिट्टी कार्य दिखाया गया है। जबकि इस सड़क पर भी कोई काम नहीं हुआ है। बिना कार्य के ही 81,000 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। लालजी ने बताया कि रसोइयों के नाम से भी मनरेगा में पैसा निकाला गया है। जिन कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत की गई, पीडी ने मौके पर जाकर सत्यापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडी ने ग्राम पंचायत अधिकारी से कैश बुक दिखाने को कहा, जो पूरा नहीं मिला। इस पर उसे कड़ी फटकार लगाई। 2013-2014 में बनाए गए शौचालय में भी भारी अनियमितता सामने आई। जिनका नाम इंटरनेट सूची में है, उनकी जगह किसी दूसरे का शौचालय बना दिया गया है। सूची में नाम होते हुए भी 28 लोगों का शौचालय नहीं बन पाया है। इस पर आपत्ति जताते हुए पीडी ने बीडीओ खुनियांव को 15 दिनो में अपूर्ण शौचालयों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने गांव में विकास कार्यों में भारी धांधली देखकर बीडीओ से ग्रामसभा निधि व मनरेगा के खाते का सितंबर 2010 से अब तक का लिखित ब्यौरा लेने को कहा। स्थलीय सत्यापन में मिली शिकायतों की जांचकर कार्रवाई का आश्वासन पीडी ने दिया। इस दौरान ग्रामीण प्रकाश, चेतराम, मन्नान, गोपाल, ग्राम प्रधान नरेश, बुद्धु, ग्राम पंचायत अधिकारी विजय कुमार, रोजगार सेवक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed