{"_id":"71-53675","slug":"Siddhartha-nagar-53675-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में युवक और वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में युवक और वृद्ध की मौत
Siddhartha nagar
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बांसी। बांसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग जगह मार्ग दुर्घटनाओं में एक युवक और एक वृद्ध की मौत हो गई। साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों लोगों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात 10 बजे 24 वर्षीय राजेश कुमार निवासी ग्राम अजगरा थाना गोल्हौरा, सुरेश कुमार निवासी ग्राम रैनाजोत तथा जगदीश कुमार निवासी जिगिनिहवां मोटरसाइकिल से बांसी से घर जा रहे थे। जैसे ही वे लोग बांसी-इटवा मार्ग पर तेलडिहवा गांव के निकट पहुंचे, इटवा की तरफ से आ रही मालवाहक पिकप ने से इनकी टक्कर हो गई। राजेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से तुरंत जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां इनकी हालत नाजुक बताई जाती है। इसी प्रकार कोतवाली क्षेत्र के बजारडीह गांव के 65 वर्षीय सल्लर शनिवार की सुबह सात बजे नित्यक्रिया के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह बांसी-बस्ती मार्ग पर पहुंचे, बस्ती की तरफ से आ रही जीप की चपेट में वह आ गए। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने सूचना मिलने पर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।