{"_id":"71-53037","slug":"Siddhartha-nagar-53037-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नहीं कर सकती यूपी का भला : मिश्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नहीं कर सकती यूपी का भला : मिश्र
Siddhartha nagar
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। समाजवादी बौद्धिक सभा के राष्ट्रीय महासचिव दीपक मिश्र ने कहा कि हिंदी विश्व की दूसरी सबसे बड़ी भाषा है और इसे संयुक्त राष्ट्र संघ की अधिकारिक भाषा का दर्जा मिलना चाहिए। देश में भी इसे राष्ट्रीय भाषा का दर्जा देने को लेकर हर प्रदेश का दौरा किया जा रहा है। सबकी सहमति ली जा रही है। देश में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। उम्मीद है कि प्रयास विफल नहीं होगा ओर इसे इसका दर्जा मिलकर रहेगा।
वह शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद जमील सिद्दीकी के कार्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत की स्थायी सदस्यता के साथ ही सुरक्षा परिषद में भी भारत को शामिल करने सहित अन्य मांगों को लेकर समाजवादी पार्टी बड़ी लड़ाई लड़ने को तैयार है। उन्होंने कहा कि 22 नवंबर को सपा की ओर से जिला मुख्यालयों पर संकल्प दिवस मनाया जाएगा। इसके माध्यम से जनता को प्रमुख मुद्दों पर सपा के पक्ष में मोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठकर कांग्रेस यूपी के लोगों का भला नहीं कर सकती है। दिल्ली और यूपी की प्रति व्यक्ति आय में सालाना एक लाख रुपये का अंतर है। ऐसे में यूपी की बदहाली कांग्रेस सरकार के भरोसे नहीं दूर की जा सकती है। प्रदेश की सपा सरकार को जितनी मदद मिलनी चाहिए, उतनी केंद्र सरकार नहीं दे रही है। अपने दम पर सपा प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को सपा ने कुछ मुद्दों पर ही समर्थन दिया। केंद्र सरकार की हर नीतियों का सपा समर्थन नहीं करती है।