फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   water supply disturb in seven ward

आपूर्ति बाधित, पानी को तरसे लोग 

Tue, 18 Dec 2018 10:27 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 18 Dec 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
water supply disturb in seven ward
सिद्धार्थनगर। नगर के सात वार्डों में सोमवार सुबह नौ बजे से मोटर फुंकने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई। इससे इन वार्डों के करीब 15 हजार लोग पानी के लिए परेशान रहे। वहीं मोटर की मरम्मत के बाद मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे आपूर्ति शुरू हुई। 
विज्ञापन


नगरपालिका सिद्धार्थनगर में कुल 25 वार्ड हैं। इसमें से जमुआर नाले के उत्तरी छोर पर सरजू नगर, पश्चिम गोला, रमजान नगर, जवाहर नगर, सुभाष नगर, हमीद नगर, रामप्रसाद नगर वार्ड हैं। इन वार्डों में पुरानी नौगढ़ के जलकल से पानी की सप्लाई होती है। सोमवार सुबह नौ बजे आपूर्ति अचानक बाधित हो गई। देर शाम तक पानी नहीं आया तो परेशानी बढ़ने लगी।मंगलवार सुबह स्थिति और बिगड़ गई। जब स्टोर किया हुआ पानी खत्म हो गया। इससे मंगलवार को लोगों की दिनचर्या बाधित हो गई। कोई देर से दफ्तर और     दुकान पहुंचा। कई बच्चे स्कूल ही नहीं गए। सर्वाधिक दिक्कत उन लोगों को हुई जो पूरी तरह नगर पालिका की जलापूर्ति पर निर्भर रहते हैं और ऊपर के मकानों में रहते हैं। ईओ   शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मोटर फुंकने की वजह से पानी नहीं मिल सका है। मोटर बनवाया जा रहा है। जैसे ही मोटर बनता है, वैसे ही जलापूर्ति शुरू करा दी जाएगी। 
विज्ञापन


पानी न होने से बेटा नहीं गया स्कूल 
सरजू नगर के विष्णु दत्त पांडेय ने बताया कि पानी न आने के कारण बेटा पढ़ने तक नहीं गया। पानी न होने की वजह से दूसरों के यहां नलों से पानी भरना पड़ा है। तब जाकर काम चला है। रमजान नगर के सुनील अग्रहरि ने बताया कि पानी न आने की वजह से महिलाओं के कामकाज प्रभावित हुए। जवाहर नगर के अबरार ने बताया कि नगर पालिका की समस्या नई नहीं है। अक्सर मोटर खराब हो जाती है। सुधार में 24 घंटे से अधिक समय लग जाता है। जबकि अगर नगरपालिका प्रशासन चाहता तो सोमवार को ही मोटर बनवाकर आपूर्ति शुुरू करा दी जाती। लेकिन पालिका के जिम्मेदारों को नागरिकों की सुविधा का जरा भी ख्याल नहीं है। नुसरत अली ने बताया कि सुबह से लेकर शाम तक पानी के इंतजार में रहे। लेकिन देर शाम तक पानी नहीं आ सका। इसकी वजह से पड़ोसी के यहां से नल के पानी से काम चलाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed