{"_id":"5c7582dcbdec2273a67caf57","slug":"81551205084-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेहत और सुरक्षा को लेकर रहे जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहत और सुरक्षा को लेकर रहे जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- है
सेहत और सुरक्षा को लेकर रहें जागरूक
शोहरतगढ़ के पीपीएस पब्लिक स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में सेहत की पाठशाला का आयोजन हुआ
200 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क बांटी गईं दवाएं
अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़। स्वस्थ मस्तिष्क के लिए शरीर का स्वस्थ होना बेहद आवश्यक है। इसके लिए स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। ये बातें मंगलवार को शोहरतगढ़ पीपीएस पब्लिक स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से चल रहे अपराजिता कार्यक्रम के तहत आयोजित स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सा अधीक्षक शोहरतगढ़ डॉ. एसके पटेल ने कहीं। वह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। शिविर में 200 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण करके उन्हें निशुल्क दवाएं भी दी गईं।
डॉ. एसके पटेल ने कहा कि स्वस्थ मस्तिष्क के लिए शरीर का स्वस्थ होना जरूरी है। स्वस्थ तभी रहेंगे जब खान पान सही रहेगा। आसपास सफाई रहेगी। साथ ही साथ ही समय प्रबंधन करना होगा। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना, स्वास्थ्य बीमा योजना 102 और 108 नंबर एंबुलेंस के बारे में जानकारी दी। इस दौरान डॉक्टरों की टीम ने 200 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण करके उन्हें दवाएं दीं। विशिष्ट अतिथि शोहरतगढ़ थाने में तैनात उपनिरीक्षक पीके गुप्ता ने कहा कि किसी भी प्रकार के अपराध होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। कहा कि कई बार ऐसा होता है कि महिलाओं के साथ अत्याचार होता है। बावजूद इसके वह पुलिस और परिवार के लोगों को जानकारी नहीं देती हैं। अंदर ही अंदर घुट-घुटकर रहती हैं। इससे अपराध करने वाले का मनोबल बढ़ता है। इसलिए किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना सामने आती है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। इसके अलावा शिक्षक को भी जानकारी दे सकती हैं। कहा कि आज हेलमेट नहीं लगाने से सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसलिए बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग जरूर करें। इस दौरान डॉ. शादाबा अंसारी, डॉ. वैभव गुप्ता ने छात्र-छात्राओं की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराईं। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक प्रधानाचार्य पटेश्वरी श्रीवास्तव, सूर्यकांत उपाध्याय, एजाज अहमद, गंगाधर द्विवेदी प्रेमचंद, अब्दुल गफ्फर, भुनेश्वर, आरक्षी रमाशंकर, अखिलेश, आनंद चौरसिया आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम से मिली सीख
छात्रा मुस्कान तिवारी ने कहा कि नारी समाज को सशक्त बनाने के लिए उन्हें प्रेरित करना बड़ा अच्छा काम है। नारी सशक्त बनाने के लिए कार्यक्रम का आयोजित विद्यालय में किया गया बहुत ही अच्छा लगा।
विज्ञापन
पुलिस विभाग से जानकारी मिली
छात्रा अंकिमा दुबे ने कहा कि महिला सुरक्षा एक अहम मुददा है। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस विभाग की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी मिली। यह बेहद अच्छा कदम है। हमेशा ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए।
स्वास्थ्य सेवाओं की जांच अच्छी पहल
छात्रा मुस्कान श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक किया जाना। एक सराहनीय पहल है। स्वास्थ्य सेवाओं की जांच हुई, जो बेहद ही उपयोगी है। इससे स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहूंगी।
महिलाओं की सुरक्षा अहम मुद्दा
छात्रा अंजलि त्रिपाठी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा बहुत ही बड़ा मुद्दा बन चुका है। आज महिलाएं घर से निकलने से हिचकती हैं। ऐसे में कार्यक्रम के माध्यम से महिलाआें को जानकारी दिया जाना बेहद जरूरी है।