फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   नदियों में उफान से सैकड़ों बीघा फसल डूबी

नदियों में उफान से सैकड़ों बीघा फसल डूबी

Fri, 11 Aug 2017 10:20 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
नदियों में उफान से सैकड़ों बीघा फसल डूबी
परसा (सिद्धार्थनगर)। नेपाल के पहाड़ी इलाकों में कई दिनों से हो रही बरसात के कारण जिले से होकर गुजरने वाली नदियां उफान पर हैं। घोरही, सुरही, बूढ़ी राप्ती और बानगंगा नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि के कारण डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों के लोग प्रभावित हैं। उफनती नदियों ने सैकड़ों बीघा धान की फसल को डुबो दिया है।
विज्ञापन

नेपाल के पहाड़ी हिस्सों में कई दिनों से तेज बरसात हो रही है। इस कारण नेपाल से निकलने वाली नदियों के जलस्तर में तेजी से इजाफा हुआ है। नेपाल के मुजहना, मुजहनी, अलगी, कोनघुसरी, हरदौना, सिंगरहा, कजरहवा, कठौतिया, सोनबरसा, सेमरी, उनवलिया, गैढ़वा में बाढ़ का कहर जारी है। नेपाल से जिले में प्रवेश करने वाली घोरही, सुरही, बानगंगा और बूढ़ी राप्ती नदियां उफान पर हैं। नदियों के बढ़े जलस्तर के कारण एनएच-730 के उत्तर-दक्षिण दोनों तरफ सैकड़ों बीघे धान की फसल डूब गई है।
विज्ञापन

वहीं इन नदियों से निकले नाले भी तबाही मचा रहे हैं। बसंतपुर, बेनीनगर, खरिकौरा, बोहली, बनचौरी, कंचनिया नाले का जलस्तर बढने से भयभीत आस-पास के ग्रामीण रतजगा को मजबूर हैं। एनएच के दक्षिण तरफ बूढअ़ी राप्ती और घोरही के तेजी से बढ़े जलस्तर के कारण तालकुंडा ग्रामसभा के तमकुहवा और गोनहा, खैरी शीतल प्रसाद के नकोलेडीह, मुरव्वनडीह, करौता आदि टोलों का संपर्क मुख्य मार्ग से कट गया है। नदियों के बढ़े जलस्तर के बाद भी स्थानीय प्रशासन ने अभी कोई सुध नहीं लिया है लिहाजा लोगों में निराशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाढ़ मेें बह गई सड़क, प्रशासन बेखबर
परसा। औदहीं खुर्द से बसंतपुर पीएमजीएसवाई सड़क पर औदही खुर्द-खरिकौरा के मध्य बनी पुलिया के पास सड़क के बह जाने के कारण आवागमन ठप हो गया। यह सड़क गत वर्ष जुलाई में आई बाढ़ में भी बह गई थी। पीडब्लूडी ने केवल मिट्टी पाटकर काम पूरा कर लिया। ग्रामीणों ने कई बार जिलाधिकारी से लेकर एक्सईएन से लिखित, मौखिक शिकायत करते हुए सड़क की मरम्मत की मांग की। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। अधिकारियों की लापरवाही के कारण एक बार फिर उसी स्थान पर सड़क बह गई। मार्ग पर आवागमन ठप होने से लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के पंकज तिवारी, वाजिद, कन्हैया यादव, रमजान, सुनील यादव, लल्लू मिश्र, हेमंत शुक्ल आदि ने तत्काल सड़क की मरम्मत और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग जिलाधिकारी से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed