{"_id":"66158b046c265b975402d05b","slug":"80-samples-taken-of-filaria-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-115606-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइलेरिया उन्मूलन : 80 लोगों का लिया सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइलेरिया उन्मूलन : 80 लोगों का लिया सैंपल
Wed, 10 Apr 2024 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 10 Apr 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
लोटन। क्षेत्र के नेतवर में स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार की रात चौपाल लगाकर फाइलेरिया व शुगर के मरीजों का सैंपल लिया। इससे गांव में रह रहे गरीब और असहाय लोगों का फ्री में इलाज किया जा सके। एलटी संतोष जायसवाल ने बताया कि ग्रामीण चौपाल में भाग लिए। जिन्हें किसी भी प्रकार की समस्या थी। उन्होंने अपना सैंपल दिया। गांव के 80 लोगों का सैंपल लिया गया। इस दौरान एलटी राजेश, बीपी पांडेय, अभिषेक गुप्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन