{"_id":"5faac5a48ebc3e9b8d708740","slug":"8-kg-teumar-siddharthnagar-news-gkp3728255129","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने युवती के पेट से निकाला आठ किलो का ट्यूमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने युवती के पेट से निकाला आठ किलो का ट्यूमर
विज्ञापन
युवती के पेट से निकला आठ किलो का ट्यूमर
आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी का हुआ ऑपरेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों की टीम ने एक युवती के पेट से आठ किलोग्राम का ट्यूमर निकाला। युवती पिछले तीन महीने से पेट में तेज दर्द से परेशान थी।
इटवा तहसील के सिरिया गांव की पूजा (18) आयुष्मान भारत योजना की लाभार्थी है। वह पिछले तीन माह से पेट में तेज दर्द और सूजन से परेशान थी। स्थानीय चिकित्सकों से परामर्श और दवा लेने के बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ। आराम नहीं मिलने पर परिजनों ने नौ नवंबर को जिला अस्पताल में दिखाया। सीटी स्कैन में पूजा के पेट में ट्यूमर के संकेत मिले। पूजा का वजन कम होने के कारण सर्जरी में रिस्क था। 10 नवंबर को डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी कर पूजा के पेट से आठ किलोग्राम का ट्यूमर निकाला। टीम में सर्जन डॉ. ध्रुव कुमार चौधरी, डॉ. एचपी प्रसाद, डॉ. एके झा, डॉ. संगीता पांडेय और स्टॉफ नर्स रेनू शामिल थीं। चिकित्सकों के मुताबिक युवती का वजन 56 किलोग्राम था। ऐसे में आठ किलो का ट्यूमर होना कोई सामान्य बात नहीं थी। हालांकि ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत स्थिर है।