फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   76th independence day celebrated

धूमधाम से मनाया गया 76 वां स्वतंत्रता दिवस

Wed, 17 Aug 2022 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
76th independence day celebrated
शहर के सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रा दिवस पर संस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
धूमधाम से मनाया गया 76 वां स्वतंत्रता दिवस
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय पर सरकारी गैर सरकारी संस्थानों पर 76वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रघुवर प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज पर सांसद जगदंबिका पाल ने झंडा फहराया। विद्यालय के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के बाद प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी, मदन मोहन सिंह, रामदास पांडेय, अभय, ओंकार नाथ पांडेय, अंकित त्रिपाठी, संतोष मिश्र, महादेव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सदर विधायक श्यामधनी राही ने किया। स्वयंसेवक संघ कार्यालय पर श्रीप्रकाश व मुरलीधर अग्रहरि ने झंडा फहराया। अभय, राकेश मणि त्रिपाठी, अविनाश, अंकित, सौरभ धनंजय रस्तोगी, रणजीत चौधरी मौजूद रहे। शिवशक्ति हेल्थ केयर एंड डायग्नोस्टिक सेंटर पर मेडिकल कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डा. एके झा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान निदेशक रामचंद्र गुप्ता, डा. संजय कुमार, डा. एसपी गुप्ता, डा. महेंद्र कुमार, डा. डीसी चौरसिया, अफजाल अनवर खां, शैलेष पांडेय, संजय कुमार यादव, सुल्तान अजहर, राजेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

नेपाली जवानों को दिया गया मिष्ठान
कपिलवस्तु। स्वतंत्रता दिवस की धूम हर तरफ गूंज रही थी। हर हाथ तिरंगा लेकर लोग उत्साहित दिखे। हर संस्थानों दुकानों पर राष्ट्र का ध्वज फहरते दिखा। लोग आजादी की जश्न को अमृत महोत्सव का रूप दिया। कस्बा अलीगढ़वा में एसएसबी 43वीं वाहनी के इंस्पेक्टर गिरधारीलाल ने झंडा फहराया। जवानों ने खुशी के इस पल पर नेपाल बार्डर के सुरक्षा कर्मियों में मिठाई वितरित कर राष्ट्रीय पर्व को मनाया गया। इस दौरान एसआई कुलबीर सिंह, महिला आरक्षी नीतू तिवारी, परमार जिग्ना, अंजली नेगी, दीपिका, जवान देवांशु, मुक्ति कुमार मिश्र, अभिषेक सिंह, अनिल मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed