फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   सराही गई नवाचार शिक्षकों की प्रस्तुति

सराही गई नवाचार शिक्षकों की प्रस्तुति

Sun, 09 Dec 2018 11:32 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
सराही गई नवाचार शिक्षकों की प्रस्तुति
बेसिक शिक्षा संवर्धन और नवाचार सेमिनार में दूसरे 41 जनपदों के शिक्षक पहुंचे
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। महोत्सव के पांचवें दिन बेसिक शिक्षा संवर्धन और नवाचार सेमिनार में दूसरे के जनपदों के 41 शिक्षक शामिल हुए। लोहिया कला भवन में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौम्या पांडेय द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग की प्रगति को पॉवर प्वाइंट द्वारा प्रस्तुत किया गया। आबकारी व मद्य निषेध मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि जनपद में बेसिक शिक्षा का परिवेश बदल रहा है। ऐसे में शिक्षकों को शैक्षणिक माहौल बदलना होगा। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि पूरे प्रदेश से शिक्षक जनपद में आकर अपने नवाचारों से जनपद को परिचित करा रहे हैं। निश्चित रूप से जनपद को इसका फायदा मिलेगा। जनपद में 600 परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प हो चुका है। परिषदीय विद्यालयों में बेहतर शिक्षा व्यवस्था होने से नामांकन बढ़ रहा है। इटवा विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा विकसित समाज की नींव के पत्थर हैं। यदि प्राथमिक शिक्षा मजबूत होगी तो निश्चित रूप से देश का सर्वांगीण विकास होगा। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी व उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी राम सिंह ने सभी आगंतुकों को मोमेंटों देकर सम्मानित किया। संचालन ज्योति कुुलश्रेष्ठ, वीएल पाल, नियाज कपिलवस्तुवी ने किया।

सराही गई प्रस्तुुति
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित सेमिनार में गैरजनपदों के कुल 41 नवाचारी शिक्षक सम्मिलित हो रहे हैं। इसके अलावा जनपद के 21 शिक्षक भी अपने नवाचार को प्रस्तुत कर रहे हैं। पहले दिन बलिया के उमेश कुमार सिंह, हापुड़ से कोमल त्यागी, एटा से हेमरतन दक्ष, आजमगढ़ से प्रज्ञा राय, जौनपुर से डॉ. विभा शुक्ला, गाजीपुर से प्रियंका यादव, गोरखपुर से श्वेता सिंह, वाराणसी से रवींद्र कुमार सिंह ने अपना प्रस्तुतिकरण दिया। जबकि सिद्धार्थनगर से पशुपति नाथ दूबे व दयाशंकर पांडेय ने अपने नवाचारों से सभी को परिचित कराया।
विज्ञापन


सम्मानित हुए चैंपियन युक्ता
बस्ती में संपन्न मंडल स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा समारोह में जनपद के चैंपियन युक्ता स्वराज गौतम व शैलेष चौरसिया को प्रदेश के आबकारी, सांसद ने ट्रॉफी व ट्रैक शूट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला व्यायाम शिक्षक उपेंद्र उपाध्याय व शिक्षिका अल्का श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------------------------------------


कार्यक्रम में जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू, जिला विद्यालय निरीक्षक राजबहादुर मौर्य, डायट प्रवक्ता केके चतुर्वेदी, बीईओ सीमा पांडेय, रीता गुप्ता, सीबी पांडेय, अभिमन्यु सहित नागेंद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र श्रीवास्तव, रीतेश श्रीवास्तव, योगेंद्र पांडेय, नसीम अहमद, रूपेश सिंह, अरुण त्रिपाठी, शिवकुमार शुक्ला, अभय श्रीवास्तव, अंबरीश, शैलेश श्रीवास्तव, मुकुल मिश्रा, आशुतोष उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed