{"_id":"6b01e524e10d6ad4260490e7","slug":"siddharthnagar-news-panchayat-secretaries-not-present-at-panchayat-offices-complaint-filed-with-dm-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-168544-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पंचायत घरों में नहीं बैठ रहे सचिव, डीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पंचायत घरों में नहीं बैठ रहे सचिव, डीएम से शिकायत
Sun, 22 Nov 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
- क्षेत्र पंचायत सदस्य ने औचक निरीक्षण कराने की उठाई मांग
- बीडीओ बोले- सोमवार तक जारी होगा बैठने और रात्रि निवास का रोस्टर
इटवा। विकास खंड खुनियांव के पंचायत घरों में सचिवों के नहीं बैठने का मामला सामने आया है। तेलियाडीह गांव की क्षेत्र पंचायत सदस्य सायदा बानो पत्नी अबरार अली ने इस संबंध में डीएम को शिकायती पत्र भेजा है। उन्होंने पंचायत घरों का औचक निरीक्षण कराने और सचिवों के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।
शिकायती पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि विकास खंड के गांवों में करोड़ों रुपये खर्च कर पंचायत घरों का निर्माण कराया गया है लेकिन वहां न तो सचिव रात्रि निवास करते हैं और न ही नियमित रूप से दिन में बैठते हैं। अधिकांश सचिवों ने खुनियांव ब्लॉक कार्यालय के आसपास किराये के कमरों में अपने कार्यालय बना रखे हैं। आरोप है कि वहां भी उनके नियमित रूप से नहीं मिलने से ग्रामीणों को परेशानी होती है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य का कहना है कि जरूरी कामों के लिए पंचायत घर पहुंचने वाले ग्रामीणों को सचिवों के नहीं मिलने पर बैरंग लौटना पड़ता है। इससे सरकारी योजनाओं और अन्य पंचायत संबंधी कार्यों के लिए लोगों को ब्लॉक मुख्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उन्होंने डीएम से पंचायत घरों में सचिवों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
इस संबंध में बीडीओ खुनियांव राकेश शुक्ला ने बताया कि पहले सचिवों के बैठने का रोस्टर जारी किया गया था लेकिन इन दिनों रोस्टर लागू नहीं है। पंचायत घरों में बैठने और रात्रि निवास का नया रोस्टर सोमवार तक जारी कर दिया जाएगा।