Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Investigation intensifies into the discovery of a newborns body

Siddharthnagar News: नवजात का शव मिलने के मामले में जांच तेज

Sun, 22 Nov 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 22 Nov 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Investigation intensifies into the discovery of a newborns body
- अरनी और लटिया गांव के बीच झाड़ियों में मिला था शव
विज्ञापन

- चौकीदारों के माध्यम से आसपास के गांवों में जानकारी जुटा रही पुलिस
सिद्धार्थनगर। भवानीगंज थाना क्षेत्र के खुनखुन चौराहे के पास झाड़ियों में नवजात का शव मिलने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। शव किसने और किन परिस्थितियों में वहां फेंका, इसका पता लगाने के लिए आसपास के गांवों के चौकीदारों और ग्राम प्रधानों से जानकारी ली जा रही है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से नवजात की मौत का कारण स्पष्ट होने की उम्मीद है।
क्षेत्र के अरनी और लटिया गांव के बीच सड़क किनारे झाड़ियों में नवजात का शव मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो शव नवजात बालक का पाया गया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि नवजात को मिट्टी में दफनाया गया था, लेकिन किसी जानवर ने उसे खींचकर बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन

घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसे किसने दफनाया था। इसके लिए आसपास के गांवों के ग्राम प्रधानों और चौकीदारों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि गांव में किसी नवजात की मौत होने की जानकारी स्थानीय स्तर पर मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। नियमानुसार 72 घंटे की अवधि पूरी होने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इससे मौत की असल वजह सामने आ सकेगी।

थानाध्यक्ष भवानीगंज विजय शंकर सिंह ने बताया कि नवजात के शव को मिट्टी में दबाया गया था, जिसे किसी जानवर ने खींचकर बाहर निकाल दिया। शव का पंचनामा कर मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आसपास के गांवों के चौकीदारों और अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाई जा रही है। निर्धारित समयसीमा पूरी होने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed