{"_id":"599720524f1c1b2a5f8b4984","slug":"71503076434-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला शिक्षक ने प्रधानाचार्य पर लगाया शौचालय पर ताला लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला शिक्षक ने प्रधानाचार्य पर लगाया शौचालय पर ताला लगाने का आरोप
Updated Fri, 18 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जहां एक तरफ प्रधानमंत्री देश को स्वच्छ बनाने का संदेश दे रहे हैं और खुले में शौच नहीं जाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं, गांवों को ओडीएफ बनाने के लिए लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। विद्यालय के शौचालय में ताला जड़ने का मामला सामने आया है।
महिला शिक्षिका ने विद्यालय के प्रधानाचार्य पर शौचालय में ताला लगा देने का आरोप लगाया है। शिक्षिका ने डीएम को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराने की मांग की है। डीएम को दिए शिकायती पत्र में शिक्षिका ने कहा है कि वह नौगढ़ ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सहायक शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। उसने कहा कि विद्यालय में शौचालय बना हुआ है, जिसका प्रयोग वहां तैनात प्रधानाचार्य नहीं करने दे रहा है। शौचालय पर ताला लगा दिया है और खुले में जाने के लिए कहता है। मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की जाए।