{"_id":"66f99c3d6f2b6319a208b4d3","slug":"650-bottles-of-nepali-liquor-recovered-from-car-two-persons-arrested-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-124888-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कार से 650 शीशी नेपाली शराब बरामद, दो व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कार से 650 शीशी नेपाली शराब बरामद, दो व्यक्ति गिरफ्तार
Sun, 29 Sep 2024 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 29 Sep 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ढेबरुआ। एसएसबी की 50वीं वाहिनी सीमा चौकी बढ़नी के जवानों ने बढ़नी तिराहे पर एक कार में दो व्यक्तियों पकड़ा। कार की तलाशी में 650 शीशी नेपाली शराब बरामद हुआ। उसके बाद जवानों आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय बढ़नी को सुपुर्द कर दिया।
समव्य प्रभारी भूपेन्द्र राम ने बताया कि शनिवार रात सूचना मिली कि अवैध नेपाली शराब नेपाल से तस्करी कर शोहरतगढ़ जाने वाली है। जवान बढ़नी चौराहे के तिराहे के पास चेकिंग करने लगे। तभी एक कार बढनी तिराहे से ढेबरुआ की तरफ आता हुआ दिखा। जैसे ही कार को जवानों ने रोकने का इशारा किया, तो कार चालक भागने लगा। उसे भागता हुआ देखकर जवानों घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ करने पर कार दो व्यक्ति सही जवाब नहीं दे पा रहे थे। उसके बाद कार की तलाशी ली गई तो 650 शीशी नेपाली शराब बरामद हुई। पूछताछ में दोनों लोगों ने अपना नाम विक्रम सिंह निवासी झंडेनगर जिला कपिलवस्तु नेपाल बताया, जबकि दूसरा व्यक्ति ने अपना नाम महेंद्र कुमार निवासी माधवानगर बढ़नी थाना ढेबरुआ बताया है।
विज्ञापन
इस दोनों लोग से गहनता से पूछताछ करने पर बताया कि 650 शीशी नेपाली शराब नेपाल के व्यापारी आशीष का है। इसरिता नाम की महिला विभिन्न रास्तों से 650 शीशी शराब कार में लोड किया। इसे शोहरतगढ़ पहुंचने के लिए 15 सौ रुपये मिलने थे। पकड़े गए दो अभियुक्तों और बरामद नेपाली शराब सहित कार को बढ़नी कस्टम को आगे की कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन