फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   म ठिवल ब्लाक में भी अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी--

म ठिवल ब्लाक में भी अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी--

Mon, 12 Jun 2017 11:29 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
म ठिवल ब्लाक में भी अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी--
फोटो-51, 52
विज्ञापन


मिठवल ब्लॉक में भी अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी
70 से अधिक सदस्यों का शपथ पत्र डीएम को सौंपा
शक्ति परीक्षण कराने की मांग, डीएम ने जल्द तिथि तय करने का दिया आश्वासन
सपा प्रत्याशी के रूप में निर्विरोध प्रमुख चुनी गई थीं नूरजहां
मिठवल ब्लॉक में है कुल 105 क्षेत्र पंचायत सदस्य
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर।
सदर ब्लॉक के बाद अब मिठवल ब्लॉक में भी तख्तापलट की कवायद शुरू हो गई है। कुल 105 सदस्यों वाले इस क्षेत्र पंचायत के 70 से अधिक सदस्यों ने सोमवार को डीएम को शपथ पत्र सौंपा। ब्लॉक प्रमुख के प्रति अविश्वास जताते हुए तख्तापलट की कार्यवाही शुरू करने की मांग की। डीएम ने शपथ पत्रों के परीक्षण के बाद शीघ्र ही तिथि तय करने का आश्वासन दिया। बांसी तहसील अंतर्गत मिठवल ब्लॉक में नूरजहां सपा प्रत्याशी के रूप में निर्विरोध प्रमुख निर्वाचित हुई थीं। सूबे में सत्ता परिवर्तन के साथ ही यहां तख्तापलट की सुगबुगाहट शुरू हो गई थी, जिसे अमलीजामा पहनाने के लिए सोमवार को विपक्षी खेमा कलेक्ट्रेट पहुंच गया। अपना दल के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत चौधरी ने उनकी अगुवाई की। ब्लॉक के 70 से अधिक बीडीसी सदस्यों के हस्ताक्षरयुक्त शपथ पत्र सौंपते हुए ब्लॉक में अविश्वास प्रस्ताव के लिए बैठक बुलाने की मांग की। इस दौरान मौजूद सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। कहा कि प्रमुख ब्लॉक कार्यालय में मौजूद नहीं रहतीं। विकास कार्यों के संचालन में उनकी रुचि नहीं है। पिछले एक वर्ष में कराए गए कई कार्यों में व्यापक अनियमितता बरती गई है। इसकी जांच की भी मांग की। सदस्यों ने कहा कि ब्लॉक के दो तिहाई से अधिक सदस्य ब्लॉक प्रमुख के रवैए से संतुष्ट नहीं हैं। लिहाजा यहां अविश्वास प्रस्ताव की कार्यवाही शीघ्र शुरू की जाए। डीएम कुणाल सिल्कू ने आश्वस्त किया कि सभी सदस्यों के शपथ पत्र का परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद नियमानुसार प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। शपथ पत्र देने वालों में श्रीकांति, सिकंदर, माधव, मालती देवी, कमलावती, मोनू, मीरा, सत्यप्रकाश, राबिया, दिवाकर, बिंदवती, जनार्दन, अरुण कुमार, इंद्रावती, शिवकुमार, राजमति, रेखा, विनोद, त्रिवेणी सिंह, राममिलन, मुन्नीलाल, गीता देवी, जकाउल्लाह, बृजभूषण पांडेय, गोविंद लाल, पूनम देवी, रीता देवी, राजमति, पूनम, अंजनी, बाबूलाल आदि सदस्य शामिल रहे।

बोली ब्लाक प्रमुख: बहुमत मेरे पास
70 से अधिक सदस्यों की ओर से डीएम को शपथ पत्र सौंपे जाने के बावजूद ब्लाक प्रमुख नूरजहां ने बहुमत साथ होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रपंच है। सदस्यों का बहुमत उनके साथ है। परीक्षण में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। उन्होंने सदस्यों के लगाए गए आरोपों को भी सिरे से खारिज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed