{"_id":"6b0099ea28a08bd22604fda0","slug":"600-candidates-participated-in-the-job-fair-25-were-selected-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-168466-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रोजगार मेले में 600 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा, 25 का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रोजगार मेले में 600 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा, 25 का चयन
Sat, 21 Nov 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 21 Nov 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में बृहस्पतिवार को सेवायोजन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बोधिसत्व रोजगार संगम मेले का आयोजन किया गया। इसमें करीब 600 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। 11 कंपनियों और संस्थानों की चयन प्रक्रिया के बाद 25 अभ्यर्थियों को रोजगार मिला। मेले में युवाओं को रोजगार के साथ स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
मुख्य अतिथि कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में युवाओं को योग्यता और दक्षता के आधार पर चयन के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने युवाओं से रोजगार मेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
अध्यक्षता कर रहीं कुलपति प्रो. कविता शाह ने कहा कि रोजगार मेला विद्यार्थियों के लिए बेहतर अवसर है। विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ क्षेत्र के विकास और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए भी प्रतिबद्ध है। विद्यार्थियों को अंतिम वर्ष से ही रोजगार की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। इसके लिए सीवी तैयार करने, साक्षात्कार और व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देना जरूरी है।
विज्ञापन
सांसद प्रतिनिधि रमेश गुप्ता ने भी रोजगार मेले को युवाओं के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया। सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि मेले में फॉक्सकॉन, टाटा, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम और भारतीय जीवन बीमा निगम की बीमा सखी योजना सहित 11 कंपनियों एवं संस्थानों ने प्रतिभाग किया। उद्योग विभाग की स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
विश्वविद्यालय के परामर्श एवं प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ. आशुतोष वर्मा ने बताया कि काजल सिंह, प्रगति, महक मिश्रा, मुस्कान गुप्ता, खुशबू रस्तोगी और माया का चयन बंगलूरू स्थित आईफोन कंपनी के लिए हुआ है। वहीं वतन मौर्य, अंकिता विश्वकर्मा और निशा चौधरी को टाटा मोटर्स में चयनित किया गया है।
इस दौरान कुलसचिव डॉ. अश्विनी कुमार, विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. प्रकृति राय, कला संकायाध्यक्ष प्रो. नीता यादव, वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो. सौरभ, डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।