फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   60 bigha wheat crop destroyed by fire

Siddharthnagar News: आग से 60 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट

Wed, 17 Apr 2024 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 17 Apr 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
60 bigha wheat crop destroyed by fire
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धेंसा। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के सेमरियांव गांव के सीवान में गेहूं की फसल में मंगलवार को आग लग गई। अगलगी की इस घटना में 60 बीघा गेंहू की फसल जल गई।

क्षेत्र के सेमरियांव गांव में आग की लपट इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरा सिवान जल कर राख हो गया। आनन-फानन में पूरे गांव के लोग इकठ्ठा होकर गांव वालों ने लाठी डंडे व बाल्टी में पानी भर कर बड़ी मशक्क्त से आग पर काबू पाया। इसके बाद दमकल की गाड़ी पहुंची। मौके पर पुलिस प्रशासन भी पहुंचा। प्रधान प्रतिनिधि राजेश कुमार साहनी ने बताया कि तहसील प्रशासन को जानकारी दी गई। मौके पर लेखपाल ने पहुंच कर लोगों के नुकसान का जायजा लिया। आग से गिरजेश पाल सिंह, राम किशुन, प्यारे, कृष्णा, शिवपूजन, अजय सिंह, संजय सिंह आदि किसानों की फसल जली है। मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल महेंद्र गुप्ता ने बताया कि अज्ञात कारण से लगी आग से से 60 बीघा गेहूं जली है। रिपोर्ट भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed