फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   60 bags of urea loaded in a pickup recovered, one arrested

Siddharthnagar News: पिकअप में लदी 60 बोरी यूरिया बरामद, एक पकड़ा गया

Wed, 30 Jul 2025 11:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
60 bags of urea loaded in a pickup recovered, one arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बढ़नी। एसएसबी 50वीं वाहिनी बढ़नी की टीम ने बुधवार सुबह सीमा पर गश्त के दौरान बसंतपुर गांव के पास एक पिकअप पकड़ा। चेकिंग में पिकअप से 60 बाेरी यूरिया बरामद हुई, जिसे तस्कर नेपाल ले जाने वाले थे। पूछताछ करने के बाद बरामद खाद सहित आरोपी को बढ़नी कस्टम को सुपुर्द कर दिया।

कंपनी कमांडर रमेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि सीमा से सटे बसंतपुर गांव में एक खाद लदी पिकअप आने वाली है। इसके बाद एक टीम गठित करके सक्रिय कर दिया गया, जिसके बाद सुबह लगभग 3:00 बजे बसंतपुर गांव में एक पिकअप जिस पर खाद लदा था। बसंतपुर गांव में उतर रहा था। मौके पर जब एसएसबी के जवान पहुंचे तो वह भागने लगे। एक व्यक्ति को दौड़कर धर दबोचा गया। उसने अपना नाम शौकत अली निवासी ग्राम मड़वा थाना शोहरतगढ़ बताया।
विज्ञापन

खाद के संबंध में वह कोई कागजात नहीं दिखा सका। उसने बताया कि जब पिकअप के खाद की गिनती की गई तो 56 बोरा यूरिया एवं चार बोरा सुपर उर्वरक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed