फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   बीएसए पर लगे आरोपों की होगी जांच

बीएसए पर लगे आरोपों की होगी जांच

Sun, 31 Mar 2019 10:18 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 31 Mar 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
बीएसए पर लगे आरोपों की होगी जांच
रिपोर्ट - फोटो : demo pics
सिद्धार्थनगर। जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए सांसद ने अपर मुख्य सचिव को एक शिकायती पत्र भेजा था। तीन बिंदुओं की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शासन ने जिलाधिकारी को अविलंब प्रकरण में शामिल तथ्यों की जांच कराकर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


सांसद जगदंबिका पाल ने अपर मुख्य सचिव को भेजे शिकायती पत्र में बेसिक शिक्षा अधिकारी पर कस्तूूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय शोहरतगढ़ में दूषित खाद्य सामग्री के कारण कई बच्चों की तबीयत खराब होने के मामले में डीएम की ओर से टीम गठित की थी, इसमें भी लीपापोती करने, बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों में 16448 रिक्तियों के सापेक्ष हुई भर्ती में शासन द्वारा रोक लगाए जाने के बाद भी विभिन्न तिथियों में नियुक्ति करने, पिछले तीन वर्षों में 16448, 10 हजार, 12560, 41556 के अंतर्गत हुई शिक्षकों की नियुक्तियों में अधिकांश शिक्षकों का वेतन एरियर संबंधित का भुगतान संबंधी आदेश अब तक न किया जाने जैसी बिंदु शामिल हैं। सांसद ने पूरे प्रकरण की जांच कराकर दंडित करने का अनुरोध किया है। सांसद के इस पत्र पर अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा विभाग डॉ. प्रभात कुमार ने बीते 11 मार्च को जारी पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी से कतिपय शिकायतों की जांच कराकर रिपोर्ट भेजने की अपेक्षा की है। जिलाधिकारी ने बताया कि अपर मुख्य सचिव का पत्र मिला है। जल्द ही जांच रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed