फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   विदेश में भी फैलेगी सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी की ख्याति

विदेश में भी फैलेगी सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी की ख्याति

Sun, 06 Jan 2019 10:58 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 06 Jan 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
विदेश में भी फैलेगी सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी की ख्याति
अंतरराष्ट्रीय बौद्ध केंद्र का लोकार्पण करते डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा और साथ में वीसी व जनप्रतिनिधि। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा नाम बनकर उभर रहा है। देश में इसने एक अलग पहचान बनाई है और आने वाले दिनों में विदेश में भी विवि की ख्याति फैलेगी। ये बातें प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने रविवार को बौद्ध दर्शन की प्रासंगिकता विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी  में कहीं। इससे पूर्व उन्होंने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध केंद्र का लोकार्पण किया। 
विज्ञापन


संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. शर्मा ने कहा कि सिद्धार्थ विवि में आकर वह खुद को सौभाग्यशाली मान रहे हैं। डिप्टी सीएम ने सिद्धार्थ विवि में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विशेष रुचि है। ऐसे में यूनिवर्सिटी साधन संपन्न  बनाने के लिए वृहद योजना बनाई गई है। 341 करोड़ में से अब तक 177 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। शेष रकम जल्द ही जारी कर दी जाएगी। कहा कि यहां स्थापित पंडित दीनदयाल उपाध्याय शोध पीठ में एकात्म मानववाद, चिंतन के अलावा बुद्ध के शोध पत्रों का प्रकाशन के साथ ही समय-समय पर गोष्ठी का आयोजन हो। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विवि में आगामी शैक्षिक सत्र से कई अन्य विषयों की पढ़ाई शुरू होगी। साथ ही उन्होंने प्रोफेसरों, शिक्षणेत्तर कर्मियों के पदों की स्वीकृति की जानकारी दी। प्रो. शर्मा ने भगवान बुद्ध ने सत्य और अहिंसा का संदेश दिया, जो आज भी प्रासंगिक है। 
विज्ञापन

 इससे पूर्व डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि सरकार शिक्षा पर खास ध्यान दे रही है। इस बात का प्रयास किया जा रहा है कि जिले की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार हो वह नई ऊंचाइयों को छूए। अंत में कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे ने आभार जताया। कुशीनगर भिक्षुु संघ के अध्यक्ष डॉ. अग्ग महापंडित भदंत ज्ञानेश्वर की अध्यक्षता में संपन्न संगोष्ठी में विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी, विधायक श्याम धनी राही, डॉ. सतीश द्विवेदी व चौधरी अमर सिंह, जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू, एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, कुलसचिव उदय प्रताप सिंह, विशेष कार्याधिकारी प्रो. सुशील कुमार त्रिपाठी, सभाजीत मिश्रा, एडीएम प्रमोद शंकर शुक्ला, एएसपी मुन्ना लाल, वरिष्ठ कोषाधिकारी विनोद कुमार, एसडीएम सदर उमेश चंद निगम, सीएमओ डॉ. आरके मिश्र, सीओ दिलीप सिंह, तहसीलदार सदर संतोष ओझा अादि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed