फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   टीकाकरण में लापरवाही पर सख्त हुए सीएम, सीएमअाआे सस्पेेंड

टीकाकरण में लापरवाही पर सख्त हुए सीएम, सीएमअाआे सस्पेेंड

Mon, 02 Apr 2018 11:59 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Mon, 02 Apr 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
टीकाकरण में लापरवाही पर सख्त हुए सीएम, सीएमअाआे सस्पेेंड
सिद्धार्थनगर के भिटिया गांव में सीएमओ को फटकारते सीएम। - फोटो : अमर उजाला
उसका बाजार। टीकाकरण अभियान की शुरुआत करने सोमवार को सिद्धार्थनगर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लापरवाही से खफा होकर सीएमओ को जमकर लताड़ लगाई और सीएमओ डॉ. वेदप्रकाश शर्मा को निलंबित करने का निर्देश जारी कर दिया। इसका असर तत्काल दिखा और शाम होते-होते सीएमओ को निलंबित कर दिया गया। दरअसल, सीएमओ ने बच्चों के टीकाकरण की व्यवस्था किसी सार्वजनिक स्थान की बजाय ग्राम प्रधान के घर पर किया था, जो सीएम को नागवार गुजरी। इससे खफा सीएम टीकाकरण अभियान का शुभारंभ कराए बगैर ही वापस लौट गए। मुख्यमंत्री ने इस बात को लेकर डीएम से भी नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन


सीएम ने सोमवार को जिले के पहले ओडीएफ गांव भिटिया का निरीक्षण किया। यहां वह गांव के स्कूल में पहुंचे और अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई की जानकारी हासिल की। सीएम ने कक्षा में बच्चों का नाम पूछा और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई को कहा। सीएम ने विद्यालय परिसर में ही प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को चेक देने के साथ पांच कृषक समूहों को ट्रैक्टर, 5 रसोई गैस सिलिंडर, 46 मुफ्त विद्युत कनेक्शन के प्रमाण पत्र वितरित किए।
विज्ञापन


विद्यालय से बाहर निकलकर जब सीएम ने सीएमओ से टीकाकरण स्थल के बारे में पूछा तो उन्होंने 100 मीटर आगे ग्राम प्रधान के घर तक चलने की बात कही। सीएम इस पर भड़क उठे। उन्होंने पूछा कि इतने महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किसी व्यक्ति विशेष के घर क्यों किया गया। आयोजन किसी सीएचसी-पीएचसी, जिला अस्पताल, प्राथमिक विद्यालय या किसी अन्य सार्वजनिक स्थल पर होना चाहिए था। मुख्यमंत्री ने डीएम से भी नाराजगी जताई और कहा कि इतने दिनों तक किस बात की तैयारी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सीएम ने सीएमओ को निलंबित करने का निर्देश दिया और गांव से वापस लौट गए। सीएम के निर्देश के बाद देर शाम सीएमओ को निलंबित कर दिया गया। डीएम ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि निलंबन के बाद सीएमओ को स्वास्थ्य निदेशक के कार्यालय से संबद्ध किया गया है। मामले की जांच एडी हेल्थ को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed