{"_id":"679e622243253f835d0c6939","slug":"45-sacks-of-wheat-loaded-in-pickup-caught-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-131639-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पिकअप में लदा 45 बोरी गेहूं पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पिकअप में लदा 45 बोरी गेहूं पकड़ा
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी बजहा और सीमा शुल्क विभाग, खुनुवां ने 45 बोरी गेंहू से लदे पिकअप सहित एक व्यक्ति को पकड़ा। पकड़ने के बाद कार्रवाई करते हुए उसे खुनुवां कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।
एसएसबी के अधिकारियों के मुताबिक सीमा चौकी बजहा और सीमा शुल्क विभाग, खुनुवां के संयुक्त नाका को जानकारी मिली कि गौरी गांव के रास्ते अनधिकृत रूप से गेहूं सीमा पार भेजने के फ़िराक में है। सूचना के आधार पर सीमा चौकी बजहा और सीमा शुल्क विभाग, खुनुवां की संयुक्त नाका दल चिन्हित स्थान के लिए रवाना हुए और सीमा स्तंभ संख्या 551 के समीप पहुंचकर देखा कि एक पिकअप गौरी गांव के तरफ से बॉर्डर की तरफ आ रही है। संदेह के आधार पर जवानों द्वारा गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया और चालक से पूछताछ की गई। उसने बताया गाड़ी में गेंहू लदा है। संवाद
े