फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   426 children were vaccinated and 184 pregnant women were examined.

Siddharthnagar News: 426 बच्चों के टीकाकरण के साथ 184 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

Fri, 03 Oct 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 03 Oct 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
426 children were vaccinated and 184 pregnant women were examined.
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के 30 गांवों में शुक्रवार को छाया एकीकृत टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित एएनएम के द्वारा क्षेत्र के 426 बच्चों का टीकाकरण के साथ ही 184 गर्भवतियों का प्रसव पूर्व जांच व टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने ग्राम डिवलीडीहा मिश्र व पिपरा कानूनगो पहुंचकर टीकाकरण सत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक ने एएनएम के कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। अधीक्षक ने ग्राम डिवलीडीहा मिश्र में एएनएम तथा आशा बहू की ड्यू लिस्ट को चेक किया तथा टीकाकरण से इंकार गर्भवती महिला तथा बच्चों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

अधीक्षक ने ग्रामीणों को प्रसव पूर्व जांच, संस्थागत प्रसव व परिवार नियोजन आदि के फायदे की जानकारी दी। उन्होंने ने ग्रामीणों को बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी पर आयोजित विशेष स्वास्थ्य शिविर में प्रतिभाग करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed