फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   लापरवाही : युवक गड्ढे में गिरा

लापरवाही : युवक गड्ढे में गिरा

Tue, 11 Jul 2017 10:47 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
लापरवाही : युवक गड्ढे में गिरा
सिद्धार्थनगर। नगर पालिका कर्मचारियों की लापरवाही से मंगलवार को एक युवक की जान पर बन आई। पाइप लाइन में लीकेज की मरम्मत के लिए चार दिन पहले गड्ढा खोदकर जिम्मेदार भूल गए। मंगलवार को घर के सामने पैर फिसलने से बने गड्ढे में युवक गिर गया। संयोग ही रहा कि आस-पास के लोगों की तत्परता से उसकी जान बच गई। घटना नौगढ़ स्थित सरयूनगर वार्ड का है। नगर पालिका प्रशासन की इस लापरवाही से लोगों में गुस्सा बना हुआ है।
विज्ञापन

पुरानी नौगढ़ क्षेत्र में नगर पालिका ने पानी सप्लाई की पाइप में लीकेज ठीक कराने के लिए सरयूनगर वार्ड में गिरधारी लाल जायसवाल के घर के सामने गड्ढा खोदा था। मरम्मत के बाद कर्मचारियों ने न तो गड्ढा भरा और न ही कोई घेरेबंदी की। नतीजा मंगलवार दोपहर गिरधारी लाल साइकिल लेकर घर से बाहर निकला तभी अचानक पैर फिसलने से वह गड्ढे में गिर गया। वहीं आसपास के लोगों की उन पर नजर पड़ गई और उसे बाहर निकाला। डॉक्टर के पास ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया। वार्ड निवासी पूर्व सभासद कन्हैया लाल वर्मा कहते हैं कि नगर पालिका प्रशासन से खोदे गए गड्ढे को पाटने के संदर्भ में कई बार कहा गया, लेकिन विभाग कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। शायद उसे किसी बड़े घटना का इंतजार है। इसी वार्ड के नौशाद लारी कहते हैं कि नगर पालिका के कर्मचारी बेपरवाह हैं, काम कराने के लिए सड़कों पर गड्ढा खोद कर छोड़ दिया जाता है। लेकिन गड्ढों को पाटना भूल जाते हैं। पुरानी नौगढ़ निवासी ऋषि कुमार मोदनवाल कहते हैं कि कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। सरयू नगर निवासी दीपक कुमार कहते हैं कि नगर पालिका ने फाल्ट तो ठीक नहीं किया, उल्टे गड्ढा को वैसे ही छोड़ कर चलते बने। अधिकारियों से कई बार गड्ढों को पाटने के संबंध में कहा गया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस संबंध में प्रभारी सफाई नायक दीपक कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में है। गड्ढे में गिरने की सूचना मिलने के बाद कर्मचारियों के साथ मौके पर फाल्ट को ठीक कराया जा रहा है। काम पूरा कराने के बाद गड्ढे को पाट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed