फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   400 youngsters taken vaccine

किशोरों के टीकाकरण के उत्साह पर भारी रही सर्दी

Mon, 03 Jan 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
400 youngsters taken vaccine
किशोरों के टीकाकरण के उत्साह पर भारी रही सर्दी
विज्ञापन

पहले दिन 400 किशोर-किशोरियों का हुआ टीकाकरण
जिले में 15 केंद्रों पर इंतजार में बैठे रहे स्वास्थ्य कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। किशोर-किशरियों के टीकाकरण पहले दिन सोमवार को फीका पड़ गया। जिले में बनाए गए 15 टीकाकरण केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। करीब 400 लोगों को टीका लगाया गया। कई केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों का दिन टीका कराने वालों के इंतजार में बीता।
जिले में 15 साल से अधिक और 18 साल से कम उम्र के किशोरों के टीकाकरण में प्रचार-प्रसार के बावजूद जागरुकता की कमी दिखी। दिन भर में पोर्टल पर 296 किशोर-किशोरियों के टीका लगाने की सूचना दर्ज थी, जबकि कुछ केंद्रों पर नेट स्पीड स्लो होने के कारण मैनुअल टीकाकरण किया गया है, जिसकी रिपोर्ट देर शाम तक फीड होगी। उसका बाजार प्रतिनिधि के अनुसार कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान में उसका बाजार के 15 से 18 वर्ष के किशोरों में टीका लगवाने का उत्साह रहा। पहले ही दिन सोमवार को 17 लोगों ने टीका लगवाया। इसके अलावा 113 अन्य लोगों को भी टीका लगाया गया। कड़ाके की ठंड के बीच किशोर, किशोरी और पहली डोज लगवा चुके लोग भी टीका लगवाने के लिए आए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पंजीकरण के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए टीका लगाया गया। टीकाकरण के दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. अविनाश चौधरी, बीपीएम मनीष पांडेय, स्टाफ नर्स क्षमा सिंह, तारा सिंह आदि मौजूद रहे। महादेवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी नौगढ़ में सोमवार को 15 से 18 साल तक उम्र के टीकाकरण में उत्साह दिखा। दोपहर 12:30 बजे तक सात लोगों ने टीका लगवाया था। टीकाकरण टीम में अनीता पांडेय, रंजना त्रिपाठी, पूनम प्रजापति व पूजा सिंह शामिल रहीं। डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार बेंवा सीएचसी में किशोर टीकाकरण में 15 लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सौरव चतुर्वेदी ने कहा कि पहले दिन करीब 400 किशोर-किशोरियों का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण के लिए जागरुकता बढ़ाई गई है। हो सकता है कि सर्दी के कारण कम लोगों ने टीकाकरण कराया, जबकि टीका पूरी तरह सुरक्षित है। इस टीका को लगवाने वाले किशोर-किशोरी को कोरोना संक्रमण से जोखिम कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed