{"_id":"6783f9a830aa93e56e04b1d1","slug":"37-buses-left-for-prayagraj-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-130648-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: प्रयागराज के लिए रवाना हुईं 37 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: प्रयागराज के लिए रवाना हुईं 37 बसें
विज्ञापन
बढ़नी रोड़वेज स्टेट पर प्रयागराज रवान होने के लिए खड़ी बस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। रोडवेज से श्रद्धालुओं को यात्रा करवाने के लिए कई क्षेत्रों से आईं रोडवेज की 37 बसें रविवार को प्रयागराज के लिए संचालित हुईं। इससे श्रद्धालुओं को बस से यात्रा करने में कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा। सभी तहसील मुख्यालय पर बसें देर शाम तक आईं, जिससे श्रद्धालुओं ने यात्रा की।
जिले से रोडवेज की 133 बसों को प्रयागराज के लिए संचालित किया जाएगा। इसमें रविवार को जिले से 37 बसों को संचालित किया गया। बसों का संचालन होने से श्रद्धालुओं को प्रयागराज यात्रा करने में सुविधा हुई।
रविवार को बांसी से 22 बसों का संचालन किया गया, जबकि मुख्यालय डिपो से सात बसों को संचालित किया गया। बढ़नी बाॅर्डर पर देर शाम को छह बस आई, जिससे भारत के साथ नेपाल के श्रद्धालुओं ने भी प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए यात्रा शुरू किया। डुमरियागंज व शोहरतगढ़ से दिन में कई श्रद्धालु बस का इंतजार करके लौट गए, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
देर शाम करीब छह बजे डुमरियागंज डिपो पर दो बस आई, लेकिन एक भी श्रद्धालु नहीं होने से सोमवार को प्रयागराज के लिए संचालित की जाएंगी।
वहीं शोहरतगढ़ में 33 बसों में एक भी बस नहीं आई, जिससे खुनुवां बाॅर्डर सहित कई रूट पर श्रद्धालुओं को रोडवेज की बस नहीं मिल पाई। लोटन क्षेत्र में रोडवेज बस का संचालन नहीं होने से क्षेत्र के श्रद्धालु महराजगंज के कोल्हुई कस्बे से प्रयागराज के लिए रोडवेज बस से यात्रा की।