फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   32 ANM of the district got appointment letter

Siddharthnagar News: जिले की 32 एएनएम को मिला नियुक्तिपत्र

Wed, 19 Jul 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 19 Jul 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
32 ANM of the district got appointment letter
आंबेडकर सभागार में अधीनस्थ चयन सेवा आयोग द्वारा चयनित एएनएम को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया इस 
सिद्धार्थनगर। अधीनस्थ चयन सेवा आयोग द्वारा चयनित एएनएम को नियुक्ति पत्र का वितरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोक भवन लखनऊ से किया गया जिसका लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में दिखाया गया। जिले के 32 एएनएम को नियुक्ति पत्र दिया गया। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के अवसर पर सांसद जगदंबिका पाल ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग द्वारा चयनित 32 एएनएम कार्यकत्रियों को बधाई दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान विश्व ठहर गया था उस समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में अच्छा कार्य किया गया। कार्य की विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा सराहना की गयी थी। विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने कहा कि वर्ष 2014 में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी। सरकार बनने के बाद पं दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को पूरा करने का कम किया गया। अपना दल एस के विधायक विनय वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सभी योजनाओं को लाभ दिला रही है। युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा रहा है, विकास की गति तेज हुई है।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वीके अग्रवाल, डा. डीके चौधरी, डा. मान बहादुर सिंह, डा. संजय गुप्ता, डा. समीर सिंह, प्रत्यूष दूबे उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed