{"_id":"5f8097298ebc3e9bb604dda4","slug":"30-found-positive-in-siddharthnagar-siddharthnagar-news-gkp368735086","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से तीन की मौत, 47 पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से तीन की मौत, 47 पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से तीन की मौत, 47 पॉजिटिव मिले
सिद्धार्थनगर में 30 और संतकबीरनगर में 17 मरीज संक्रमित
सिद्धार्थनगर में 40 और संतकबीरनगर में 39 की जा चुकी है जान
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर/संतकबीरनगर। कोरोना की रफ्तार कम नहीं हो रही है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में सिद्धार्थनगर में कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि सिद्धार्थनगर में 30 और संतकबीरनगर में 17 लोग पॉजिटिव पाए गए। सिद्धार्थनगर में मरने वालों का आंकड़ा 40 और संतकबीरनगर में 39 तक पहुंच चुका है। सिद्धार्थनगर में कुल संक्रमितों की संख्या 3352 और संतकबीरनगर में 2748 हो गई है। सिद्धार्थनगर में एक्टिव केस 320 और 165 हैं।
सिद्धार्थनगर कार्यालय के अनुसार लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 30 नए मरीज मिले। उन्हें महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया। 2992 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 320 का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक नौगढ़ ब्लॉक के एक गांव निवासी एक वृद्ध की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। इसी तरह खुनियांव ब्लॉक के एक गांव निवासी व्यक्ति की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान संक्रमित होने से मौत हो गई। बढ़नी ब्लॉक के एक गांव निवासी एक व्यक्ति का लखनऊ के सहारा अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां संक्रमण के चलते उसकी मौत हो गई। वहीं, सर्वाधिक 11 संक्रमित लोटन ब्लॉक क्षेत्र में पाए गए। इसमें बरदहा गांव में चार, बरगदहो, डरजौली, बिदेईया, अजाने, महदेइया, राजमंदिर, लोकहा गांव में एक-एक संक्रमित मिले। नौगढ़ ब्लॉक के बेलसड गांव में चार, इंद्रानगर दो, आजादनगर और कपिया मिश्र गांव में एक-एक संक्रमित मिले। बांसी के बधई गांव में दो, शोहरतगढ़ के छतहरी गांव में दो संक्रमित मिले। इटवा के बेलदारजोत और इटवा में एक-एक संक्रमित मिले। उसका के बागही और सादुल्लाहनगर में एक-एक संक्रमित मिले। भनवापुर, डुमरियागंज के लोरौली, मिठवल के साड़ी खुर्द गांव में एक-एक संक्रमित मिले। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण से तीन की मौत हुई है।
संतकबीरनगर कार्यालय के अनुसार अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि शुक्रवार को 17 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसमें विद्युत निगम के दो जेई शामिल हैं। खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में नौ, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में एक, सांथा ब्लॉक क्षेत्र में दो, सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र में चार, मेंहदावल क्षेत्र में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि 2544 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 1722 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 3497 लोगों की रिपोर्ट आनी है। अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हों, वे खुद जांच करा लें।
विज्ञापन
कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया
बिस्कोहर। नेहरू युवा केंद्र की ओर से शुक्रवार को भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के फूलपुर राजा, बड़हरा विशुनपुर, गोविंदपुर, मधवापुर आदि गांव में राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक विद्या प्रकाश मौर्य की ओर से कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम किया गया। लोगों को कोरोना से बचाव के उपाय बताए गए। विद्या प्रकाश मौर्य ने लोगों को यह शपथ दिलाई गई कि वह इस घातक संक्रमण के प्रसार को रोकने संबंधी आवश्यक सावधानियां करने के साथ कोविड-19 से जुड़े आचार व्यवहार का अनुसरण करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करने का भी प्रचार-प्रसार करेंगे। कहा कि जागरूकता से ही इस बीमारी को मात दिया जा सकता है। इस दौरान विनय मौर्य, सूरज, आराधना, शनि गुप्ता, रवि, अमरनाथ आदि मौजूद रहे ।